फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Withdrawal of Rs 1.83 lakh on the pretext of increasing credit card limit

Ghaziabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर निकाले 1.83 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 1.83 lakh on the pretext of increasing credit card limit
मुरादनगर। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर एक व्यक्ति के खाते से 1.83 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गंगाविहार कॉलोनी निवासी तुषार चौहान के पास एक कॉल आई, जिसमे कॉलर ने अपने आप को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर आया है। इसके बाद कॉलर ने कहा कि आपके पास ग्राहक सेवा अधिकारी का फोन आएगा। इसके बाद एक दूसरे मोबाइल नंबर से फोन आया और उसने एक लिंक भेजा और कहा कि लिंक में लिमिट बढ़ाने के ऑप्शन पर क्लिक कर पूरी डिटेल भरिए। इसके बाद तुषार चौहान के खाते से 1.83 लाख रुपये निकल गए। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed