फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Withdrawal of Rs 1.41 lakh from credit card by transferring seven rupees

Ghaziabad News: सात रुपये ट्रांसफर कराकर क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.41 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 1.41 lakh from credit card by transferring seven rupees

विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर अपराधी ने एसजी वैनिफिट सोसायटी गोविंदपुरम निवासी गुलशन को कॉल कर खुद को इंद्रप्रस्थ गैस सर्विस का प्रतिनिधि बताकर गैस कनेक्शन काटने की चेतावनी दी। इसके बाद परेशानी से बचने के लिए पेटीएम पर सात रुपये ट्रांसफर कराए। रुपये ट्रांसफर करने के बाद शातिर ने उनके क्रेडिट कार्ड से 1.41 लाख रुपये निकाल लिए।
गुलशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलर रोहित यादव ने बताया कि इंद्रप्रस्थ गैस सर्विस में काम करता है और बकाया होने के चलते उनका कनेक्शन काटा जा रहा है। गुलशन ने गैस कनेक्शन न काटने और बिल भुगतान करने की बात कही। कॉलर ने गुलशन को पेटीएम नंबर दिया और मात्र सात रुपये ट्रांसफर करने पर उनका आवेदन पोर्टल पर अपलोड करने की बात कही।
विज्ञापन

गुलशन ने सात रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोप है कि ठग ने उनके क्रेडिट कार्ड से मात्र आठ मिनट में छह बार में रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने रोहित यादव को कॉल कर रुपये वापस करने की बात कही। इस पर आरोपी ने दोबारा काॅल करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कविनगर थाने में आपराधिक धमकी देना बीएनएस 351(2) और कंप्यूटर यंत्र से संपत्ति हड़पना 66डी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed