फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   With the change in weather, the number of high blood pressure patients started increasing.

Ghaziabad News: मौसम में बदलाव के साथ ही बढ़ने लगे हाई बीपी के मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
With the change in weather, the number of high blood pressure patients started increasing.
गाजियाबाद। ठंड के बाद अचानक से मौसम में गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम के इस प्रकार उतार चढ़ाव से शरीर का सामान्य संतुलन बिगड़ने लगा है और हाई बीपी की समस्या बढ़ने लगी है। अस्पतालों की ओपीडी में पिछले दो दिनों से रोजाना हाई बीपी की समस्या वाले आठ से दस मरीज आने लगे हैं। खासकर यह समस्या उन लोगों में देखी जा रही है जिसको पहले से रक्तचाप बढ़ने की समस्या है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एमएमजी अस्पताल क ओपीडी में कुल 2086 मरीज पहुंचे जिमसें से 1017 महिलाएं, 655 पुरुष और 414 बच्चे पहुंचे। इसमें से कई मरीज जिनको पहले से हृदय रोग की समस्या और हाई बीपी की समस्या है उनके बीपी बढ़ने की समस्या रही।
विज्ञापन

मरीजों ने सिर दर्द, चक्कर आने और अचानक थकान और घबराहट की समस्या बताई। वरिष्ठ फिजिशियन डा. संतराम ने बताया कि सर्दियों में तो हाई बीपी की समस्या रहती है। इसके मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे भी कई मरीज सामने आए हैं, जिसमें मरीज को बीपी के बारे में जानकारी ही नहीं हैं और मामले में हाई बीपी की समस्या सामने आ रही है। जैसे ही मौसम में अचानक बदलाव होता है यह समस्या बढ़ जाती है। मरीज सीने में भारीपन या तेज दर्द, सांस लेने में दिक्कत, पसीना ज्यादा आने की समस्या बता रहे हैं। इसके अलावा सिर दर्द की भी समस्या रहती है।
सैंपल कलेक्शन के लिए बना अलग काउंटर

गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में पैथोलॉजी लैब में सैंपल कलेक्शन के लिए अलग से काउंटर शुरू किया गया है। अस्पताल में रोजाना चार हजार से अधिक जांच की जाती है। मरीजों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। सीएमएस राकेश कुमार ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए अलग काउंटर शुरू किया गया है। हालांकि पहले से दो काउंटर चल रहे हैं, लेकिन अधिक मरीज आने के चलते अलग से ब्लड सैंपल लेने का काउंटर बनाया गया है।

चिकित्सक-अधिवक्ता में कहासुनी, पुलिस बुलाई
एमएमजी में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे अधिवक्ता और चिकित्सक के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद अधिवक्ता ने पुलिस बुला ली। इस दौरान दोनों के बीच हो रही कहासुनी का वीडियो भी इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया गया। चिकित्सक ने भी अपनी तरफ से लिखित में पुलिस को सूचना भेजी है। इसमें अधिवक्ता पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया। सीएमएस ने भी प्रकरण की जांच के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed