{"_id":"66ee03568653b54c6003de74","slug":"with-106-kg-ganja-smuggler-arrested-ghaziabad-news-c-30-noi1096-470908-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 106 किलो गांजे के साथ\nतस्कर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 106 किलो गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले गिराेह के एक शातिर विरेंद्र निवासी पारोली, जसराना, फिरोजाबाद को 106 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओडिशा से कैंटर में छिपाकर गांजा ला रहा था। कैंटर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि एक कैंटर में गांजा छिपाकर लाया जा रहा है। एनएच पर पुलिस ने कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। कैंटर चालक विरेंद्र ने पूछताछ में बताया कि मैनपुरी निवासी रवि वर्मा ओडिशा से गांजा मंगवाने का काम करता है। उसके साथ कई बड़े तस्कर जुड़े हैं। वह गांजे की सप्लाई के लिए उनको वाहन भी उपलब्ध कराता है। ओडिशा से आने वाले सामान के साथ वह गांजा लाता था। एक चक्कर के उसको 50,000 रुपये मिलते थे। वह पिछले दो साल से इस काम को कर रहा था। ओडिशा से निकलते ही वह फोन बंद कर लेता था और माल पहुंचने के बाद फोन खोलता था। पुलिस को पूछताछ में कई बड़े तस्करों के बारे में पता चला है, उनकी पुलिस तलाश कर रही है।