फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will vote first, then the rest will

पहले करेंगे मतदान, फिर करेंगे बाकी काम

Sat, 11 Feb 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 11 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Will vote first, then the rest will
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। प्रजातंत्र के उत्सव में भागीदारी निभाकर ही बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। वोटिंग के मौलिक  अधिकार का इस्तेमाल करना सभी का कर्तव्य है। मताधिकार का इस्तेमाल करके हम जिम्मेदार नागरिक  कहलाएंगे। लोगों को वोटिंग-डे को हॉली-डे समझने की भूल नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


हर वोट का महत्व होता है। अच्छे बदलाव और बेहतर प्रतिनिधित्व के लिए पहले वोट करें फिर बाकी काम। इंमेंटेंक इंस्टीट्यूट में आयोजित कैंपस अड्डा में इन्हीं बातों को आत्मसात कर स्टूडेंट्स ने वोट डालने और दूसरे को प्रेरित करने की शपथ ली।
विज्ञापन


पांच साल की बात, सोच-समझकर करें मतदान
1. मतदान हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। इसलिए सारे काम छोड़कर पहले मतदान करें। बेदाग छवि, काबिल और क्षेत्र के विकास के लिए विजन रखने वाले प्रत्याशी को वोट दें। - विश्वजीत सिंह, एमबीए स्टूडेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन


2. बगैर वोटिंग किए हम जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते। वोट की शक्ति का इस्तेमाल कर योग्य जनप्रतिनिधि को सरकार में पहुंचाएं। प्रत्याशी उसे चुनें, जिसमें शहर के विकास को रफ्तार देने की क्षमता हो। - अरुण कुमार चौहान, एमबीए स्टूडेंट।

3. जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें। प्रजातंत्र में यह मौका पांच साल बाद आता है। योग्य जनप्रतिनिधि सरकार में हमारा प्रतिनिधित्व करे, इसका फैसला हमारे निर्णय से होगा। - आयुषी अग्रवाल, एमबीए स्टूडेंट।

4. वोट डालने से पहले प्रत्याशी का रिकॉर्ड जरूर देखें। क्षेत्र के विकास को रफ्तार और आपकी आवाज को सरकार में उठाने की क्षमता रखने वाले प्रत्याशी को वोट दें। अपना वोट व्यर्थ नहीं जाने दें। - अनिल राठौर, पीजीडीएम स्टूडेंट।

5. जाति-धर्म, पार्टी से ऊपर उठकर काबिल प्रत्याशी को अपना वोट दें। हमारा एक-एक  वोट बदलाव की ओर कदम बढ़ाने की सीढ़ी है। इसलिए मताधिकार के प्रयोग की अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएं। - वर्षा गुप्ता, पीजीडीएम स्टूडेंट।

6. जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो कि आपकी समस्याओं को समझे। हर वोट बहुमूल्य होता है। वोट की ताकत का इस्तेमाल शनिवार को पोलिंग बूथ पर जाकर करें। वोट उसे दें, जो कि क्षेत्र की जनता को साथ लेकर चलने की काबिलियत रखता हो। - एकांक्ष अग्रवाल, बीबीए स्टूडेंट।

7. वोटिंग-डे को हॉली-डे न समझें। इसलिए पहले वोट करें, फिर बाकी काम। मताधिकार का इस्तेमाल कर हम बड़ा बदलाव ला सकते हैं। खुद वोट करने के साथ और लोगों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें। - कपिल चौहान, बीबीए स्टूडेंट।


8. वोटिंग के अधिकार का सभी को इस्तेमाल करना चाहिए। वोट की ताकत से ही बदलाव संभव हो सकता है। अपनी जिम्मेदारी से बचने की आवश्यकता है। वोट की शक्ति से दागदार, भ्रष्ट और केवल वायदे करने वालों को जवाब दें। - देवाशीष शर्मा, बीबीए स्टूडेंट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed