फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will not work, the river blocked Maliwadha

नहीं चलेगा काम, मालीवाड़ा के नाले भी जाम

Fri, 06 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 06 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Will not work, the river blocked Maliwadha
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
जून महीने में मानसून दस्तक दे देगा, लेकिन निगम की तैयारी अभी शुरू भी नहीं हुई। शहर की कालोनियों में ही नहीं बाजारों के बड़े नाले भी गंदगी से अटे हुए हैं। मालीवाड़ा और अंबेडकर रोड के नाले बिन बारिश ही उफान मार रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे हालात में बारिश हुई तो स्थिति और बदतर हो जाएगी। इस क्षेत्र में बरसात के सीजन में हर साल नाले ओवरफ्लो होने से गंदा पानी दुकानों और घरों में भर जाता है। बावजूद इसके नालों की सफाई नहीं कराई जा रही। निगम की इस लेटलतीफी से दुकानदारों की चिंता बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन



बीते साल 22 अप्रैल से शुरू हो गई थी सफाई
नगर निगम के रिकार्ड के मुताबिक बीते साल पुराना बस अड्डे से चौधरी मोड़ तक करीब 1500 मीटर लंबे नाले की सफाई 22 अप्रैल से ही शुरू हो गई थी। इसी दौरान निगम ने बसंत चौक से मालीवाड़ा चौक तक नाले की सफाई कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम इस नाले की सफाई प्राइवेट ठेकेदारों की बजाय अपने संसाधनों से कराता है। इस साल निगम ने मई महीने के 6 दिन बीत जाने के बावजूद भी सफाई शुरू नहीं कराई। पॉलिथीन और सिल्ट से नाले चोक हैं।

800 से ज्यादा दुकानदार फिर होंगे प्रभावित
नालों की सफाई न होने से मालीवाड़ा, अंबेडकर रोड, पुराना बस अड्डा के आसपास के दुकानदारों को परेशानियों से जूझना पड़ेगा। इसका असर तुराबनगर मार्केट में भी पड़ता है। नाला साफ न होने की वजह से बरसात के दिनों में तुराबनगर में करीब दो से तीन फीट पानी जमा हो जाता है।

बोले शहरवासी
नाले गंदगी से अटे हुए हैं। कई बार नगर निगम से शिकायत की जा चुकी है, सफाई शुरू नहीं हुई। लगता है इस बार भी परेशानियों से जूझना पड़ेगा। - सुंदरलाल, दुकानदार मालीवाड़ा

मालीवाड़ा चौक पर अंबेडकर रोड और मालीवाड़ा के दो नाले मिलते हैं। दोनों ओर से पानी आकर चौक पर टकराता है। नाला साफ न हुआ तो पानी ओवरफ्लो होकर दोनों क्षेत्रों में भरेगा। - विजय गुप्ता, दुकानदार मालीवाड़ा चौक

अंबेडकर रोड स्थित नाला जगह-जगह से टूटा हुआ है। सिल्ट से अटे इस नाले से हल्की बारिश में ही पानी बाहर आ जाता है। दुकानों के बाहर नाले का पानी जमा हो जाने से कारोबार ठप हो जाता है। - जावेद उर्फ टीटू, दुकानदार, अंबेडकर रोड



नाला सफाई लेट होने से फिर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को नगर आयुक्त से मुलाकात कर सफाई की मांग करेंगे। महापौर को भी ज्ञापन दूंगा। - राजेंद्र तितोरिया, पार्षद, मालीवाड़ा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed