फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Will have to wait a month for passport

Ghaziabad News: पासपोर्ट के लिए एक माह का करना होगा इंतजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Will have to wait a month for passport
गाजियाबाद। गर्मियों की छुट्टियां नजदीक आते ही पासपोर्ट के लिए आवेदन की संख्या एकाएक बढ़ गई है। पासपोर्ट के लिए सामान्य श्रेणी में आवेदन करने वालों को अप्वॉइंटमेंट के लिए एक माह माह का इंतजार करना पड़ेगा। आवेदन अधिक आने से वेटिंग मई के चौथे सप्ताह तक पहुंच गई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद (आरपीओ) से संबद्ध पासपोर्ट सेवा केंद्र कौशांबी में 1400 और पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओ पीएसके) 40 से 50 तक अप्वॉइंटमेंट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन




वहीं हापुड़ चुंगी स्थित आरपीओ में करीब 200 अप्वॉइंटमेंट दिए जा रहे हैं। कौशांबी पीएसके में सामान्य दिनों में प्रतिदिन 1200 तक अप्वॉइंटमेंट दिए जाते हैं लेकिन आवेदकों की संख्या को देखते हुए 200 की वृद्धि की गई है। इसके बावजूद वेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है। मई के तीसरे सप्ताह से स्कूलों की होने वाली छुट्टियों को देखते हुए आवेदन में उछाल आया है। बड़ी संख्या में लोगों के विदेश यात्रा पर जाने की योजना बनाने के कारण आवेदन में वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन


---



पंजाब, बिहार के लोग गाजियाबाद में ले रहे अप्वॉइंटमेंट
पासपोर्ट आवेदन में इजाफा होने की दूसरी वजह देश के विभिन्न प्रांतों और प्रदेश के दूसरे रीजन के आवेदकों का गाजियाबाद में अप्वॉइंटमेंट के लिए आवेदन करना भी है। आरपीओ गाजियाबाद में पंजाब, बिहार, हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश के कानपुर, वाराणसी, लखनऊ सहित अन्य स्थानों से लोग गाजियाबाद में आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में बाहर के आवेदकों के कारण आरपीओ गाजियाबाद पर भार बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीओ पीएसके में वेटिंग, पहुंच रहे कौशांबी पीएसके
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से जुड़े 11 जनपदों के डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओ पीएसके) में आवेदकों को 40 से 50 तक पासपोर्ट अप्वॉइंटमेंट दिए जा रहे हैं। आगरा, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, वृंदावन, अछनेरा, हाथरस के पीओ पीएसके में सीमित अप्वॉइटमेंट होने से आवेदक कौशांबी पीएसके में आवेदन कर रहे हैं।






क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी सुब्रतो हाजरा का कहना है कि गर्मियों की छुट्टियों और बढ़ी संख्या में दूसरे रीजन के आवेदकों की वजह से वेटिंग बढ़ी है। दूसरे प्रांतों से लगातार आवेदक गाजियाबाद में आवेदन कर रहे हैं। जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed