फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife was murdered by poisoning, revealed after viscera report came

Ghaziabad News: पत्नी की जहर देकर की थी हत्या, विसरा रिपोर्ट आने पर हुआ खुलासा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Wife was murdered by poisoning, revealed after viscera report came
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। 
गाजियाबाद/डासना। वेव सिटी क्षेत्र में एक जुलाई 2023 को शिक्षिका कामना की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत मामले का वेव सिटी पुलिस ने सात महीने बाद बृहस्पतिवार को खुलासा किया है। कामना की हत्या उसके दूसरे पति व सौतेले बेटे ने जहर देकर की थी। इसकी पुष्टि विसरा की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने पर हुई। मामले में वेव सिटी ने पुलिस आरोपी पति थामस जुलियस और बेटे एलन जुलियस को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कामना की बहन सपना ने छह जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि थामस और एलन आदित्य वर्ल्ड सिटी के रहने वाले हैं। पूछताछ में थामस ने पुलिस को बताया कि कामना अपना बच्चा पैदा करना चाहती थी लेकिन उसे प्रेगनेंसी कन्सीव करने में परेशानी आ रही थी। इसके बाद उसने आईवीएफ प्रक्रिया से बच्चा पैदा करने का मन बनाया। थॉमस जूलियस उसे डॉक्टर के पास लेकर गया तो डॉक्टर ने किसी दूसरे व्यक्ति को डोनर बनाने की बात कही। इस पर थॉमस जूलियस नाराज हो गया कि दूसरे डोनर से वह बच्चे का बायोलॉजिकल पिता नहीं बन पाएगा, लेकिन कामना नहीं मानी और उसने प्रक्रिया को पूरा कराया। एक जुलाई 2023 को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई और उसके गर्भधारण करने की पुष्टि हो गई। जब इस बात का थॉमस जूलियस को पता चला तो वह नाराज हो गया और उसने कामना के साथ झगड़ा किया। इसके बाद उसने उसे जहर दे दिया।
विज्ञापन




कामना ने चार बहनों के नाम की थी वसीयत

एसीपी वेव सिटी ने बताया कि पूछताछ में थामस ने बताया कामना और उसकी चार बहने थीं, कोई भाई नहीं था। कामना के नाम भी काफी संपत्ति थी। उसने अपने संपत्ति के चार हिस्से अपनी बहनों के नाम कर दिए थे जबकि उनके नाम एक हिस्सा किया। इससे वह नाराज था। वहीं, उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलने से भी नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed