{"_id":"570fcd0f4f1c1b16384a6aba","slug":"wife-studied-the-problem-of-drunken-husband-sought-divorce","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीवी की पढ़ाई से इतना परेशान हुआ पति कि मांग लिया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी की पढ़ाई से इतना परेशान हुआ पति कि मांग लिया तलाक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 15 Apr 2016 02:49 PM IST
सार
- कविनगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ की कार्रवाई
- पति को बिना बताए पत्नी ने लिया था बीए में एडमिशन
- 12 साल पहले हुई थी दोनों की शादी, कविनगर में रहते हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शराब की लत के कारण पति ने कामकाज बंद कर दिया तो पत्नी ने परिवार का जिम्मा संभालने के लिए पढ़ाई कर नौकरी करने का निश्चय किया। इसके बाद पति को बिना बताए बीए में दाखिला करा लिया।
विज्ञापन
अब पति को इसकी जानकारी मिली तो उसने पत्नी से तलाक मांग लिया है। मामला जब कविनगर थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में रहने वाली 12वीं पास युवती की शादी 12 साल पहले कविनगर थानाक्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाले युवक से हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
पति ने कहा, मेरे पास नहीं हैं पैसे
पत्नी का आरोप है कि पति इलेक्ट्रिशियन है और सिर्फ शराब पीने लायक ही कमाई करता है। घर चलाने के लिए वह बिल्कुल भी पैसे नहीं देता।
कई बार उसे शराब छोड़ने के लिए कहने पर भी वह नहीं माना तो पत्नी ने पति को बताए बिना बीए का प्राइवेट फार्म भर दिया। अब परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इसकी जानकारी पति को लगी तो वह भड़क गया।
आरोप है कि मारपीट करने के साथ ही पति अब उससे तलाक मांगने लगा है। एसएसआई कविनगर मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।