फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife refused to eat meat husband sent her obscene videos to his friends

पत्नी के अश्लील फोटो दोस्तों को भेजे: बीवी के इनकार पर जल्लाद बना पति, शिकायत पर ससुराली बोले- यहां ये आम बात

Sun, 12 May 2024 08:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 May 2024 08:15 PM IST
सार

ससुरालियों ने दबाव बनाया कि हाई क्लास सोसायटियों में यह आम बात है। इसके बाद से पति पत्नी में विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन
Wife refused to eat meat husband sent her obscene videos to his friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मांस खाने से मना करने पर पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा। उसका अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजे। आरोप है कि विवाहिता को ससुराल से निकालने के लिए ससुरालियों ने दहेज में फॉर्च्यूनर कार की मांग की। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। पुलिस ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

कविनगर थाने की पॉश कॉलोनी निवासी विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी 3 दिसंबर को गौतमबुद्धनगर के युवक से परिवार की मौजूदगी में हुई थी। लग्जरी कार के अलावा उनके परिवार ने सभी सामान दिया, जिसमें करीब 40 लाख का खर्च हुआ। शादी के बाद पता चला कि पति, उसने परिवार के लोग व उनके यहां आने वाले रिश्तेदार मांस खाते हैं और उनकी महिलाएं भी शराब पीती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उनपर भी दबाव बनाया गया, लेकिन उन्होंने इसके लिए उनसे मना कर दिया। ससुरालियों ने दबाव बनाया कि हाई क्लास सोसायटियों में यह आम बात है। इसके बाद से पति पत्नी में विवाद शुरू हो गया। पति ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। उनकी अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर रिश्तेदारों, परिचितों, दोस्तों को भेजनी शुरू कर दी। आपत्ति जताने पर मारपीट की जाने लगी। तनाव बढ़ने पर आरोपी उनको घर से निकालने को एकजुट हो गए। 

विज्ञापन

कहने लगे कि दहेज कम आया है, इसलिए उनको अभी फॉर्च्यूनर लेकर आनी होगी। इसके असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उनको खूब पीटा और घर से निकाल दिया। समझौते के सभी रास्ते बंद होने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पारिवारिक मामला बताकर निचले स्तर पर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं था। अंत में उन्होंने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। पुलिस आयुक्त ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। इस बारे में एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed