फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife murdered daughter, now I will not keep her in the house

Ghaziabad News: पत्नी ने की बेटी की हत्या, अब उसे घर में नहीं रखूंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered daughter, now I will not keep her in the house
लोनी। संगम विहार कॉलोनी में तीन साल की बेटी रोशनी को जहरीला पदार्थ देकर मारने वाली महिला को पति ने घर में नहीं रखने की बात कही है। उधर महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। महिला अब पड़ोस के घर में रुकी है। उधर परिजनों ने बुधवार रात तक पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस अब महिला का बयान लेगी। रोशनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को अभी नहीं मिली है। उधर, रोशनी के पिता सत्येंद्र ने बताया कि जिसने उनकी बेटी को मार दिया है, उसे घर में कैसे आने दें। उन्होंने कहा कि वह पत्नी पर सख्त कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव घर पहुंचा था। इसके चलते उन्होंने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है। उन्होंने बताया कि वह और परिवार का कोई भी सदस्य उनकी पत्नी आशा देवी को देखना भी नहीं चाहता है। उन्होंने बताया कि करीब 6 माह पूर्व उनकी पत्नी उनके भाई के साथ चली गई थी। इसके बाद से वह अपने भाई से बात नहीं करते हैं। उनके भाई का कुछ दिनों पहले रिश्ता हो गया था। जल्द उसकी शादी होने वाली थी। यह बात उनकी पत्नी को पता चल गई थी। शनिवार को उनकी पत्नी ने भाई से कहा कि अगर उसने शादी की, तो वह मर जाएगी। उनकी पत्नी ने शादी नहीं करने की बात कही थी। यह बात भाई ने रिश्ता होने के बाद परिवार के बीच रखी थी। उस समय यह नहीं पता था कि आशा देवी इतना बड़ा कदम उठा लेगी।
विज्ञापन

यह था मामला
संगम विहार कॉलोनी में सत्येंद्र परिवार के साथ रहते हैं। वह फैक्टरी चलाते हैं। परिवार में पत्नी आशा देवी, बेटी रोशनी और बेटा हर्ष हैं। सोमवार शाम आशा देवी और रोशनी घर में थी। सत्येंद्र फैक्टरी में थे और बेटा घर से बाहर खेल रहा था। इस दौरान आशा देवी ने जहरीला पदार्थ अपनी बेटी को भी पिला दिया और खुद भी पी लिया। इसके बाद परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में रोशनी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed