{"_id":"592452de4f1c1b393e535b15","slug":"width-of-nh-24-will-start-after-a-fortnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पखवाड़े बाद शुरू होगा एनएच-24 का चौड़ीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पखवाड़े बाद शुरू होगा एनएच-24 का चौड़ीकरण
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 23 May 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
highway
- फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद। एनएच-24 के चौड़ीकरण का इंतजार कर रहे लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एनएचएआई अगले दस दिनों में औपचारिकताएं पूरी कर जून के पहले सप्ताह में हाईवे को 14 लेन चौड़ी करने का काम शुरू करेगा। वहीं हाईवे को जाम से निजात दिलाने के लिए अगले हफ्ते अवैध कट बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने मंगलवार को बताया कि यूपी गेट से डासना तक चौड़ीकरण का ठेका इफको चेतक कंपनी को अप्रैल में दिया गया था। कंपनी से बैंक गारंटी समेत कागजी औपचारिकता का काम दस दिनों में निपट जाएगा।
विज्ञापन
अप्रैल के आखिरी सप्ताह से चल रहा रोड सर्वे का काम भी पूरा होने वाला है। चौड़ीकरण के लिए एनएच के दोनों ओर वृक्ष काटे जा चुके हैं। यूपी गेट से डासना तक 18 महीनों में चौड़ीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि निजामुद्दीन से यूपी गेट तक चौड़ीकरण का 35 फीसदी काम पूूरा हो चुका है।
विज्ञापन
अगले हफ्ते बंद होंगे अवैध कट
प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि यूपी गेट से डासना के बीच लगभग एक दर्जन जगहों पर लोगों ने अवैध कट हैं, अगले हफ्ते से पक्का निर्माण कर इन अवैध कटों को बंद कर दिया जाएगा। रोड़ी गिट्टी का अभाव होने के चलते काम में देरी हो रही है। कटों को बंद करने के लिए राजस्थान से गिट्टी मंगाने का आदेश मिल चुका है, एक हफ्ते के अंदर गिट्टी पहुंच जाएगी।