फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   While struggling with tensions high touch will teach the tricks of the paintbrush

तनावों से जूझते हुए बुलंदी छूने के गुर सिखाएंगी तूलिका

Wed, 27 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 27 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
While struggling with tensions high touch will teach the tricks of the paintbrush
इवेंट - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की पहली एवरेस्ट विजेता और हाल ही में वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर पद से सेवानिवृत्ति लेकर पर्वतारोहण के नए कीर्तिमान बनाने वाली तूलिका रानी अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्त्रस्म में बुधवार को गाजियाबाद स्थित नेहरू वर्ल्ड स्कूल में करीब 300 छात्र-छात्राओं को संबोधित करेंगी।  वे पढ़ाई और जिंदगी के हालात से पैदा होने वाले तनावों से जूझने के कारगर नुस्खे स्टूडेंट्स को बताएंगी।
विज्ञापन


हाल ही में रूस के माउंट उब्रुस पर उत्तरी तट से चढ़ाई कर के लौटीं तूलिका का जीवन अपने आप में एक प्रेरणा है जो न केवल पर्वतारोहण के लिए, बल्कि जिंदगी की चुनौतियों का भी हिम्मत से सामना करने का जज़्बा सिखाती है। कुछ ही समय पहले 8 मार्च 2016 को महिला दिवस पर जब स्कावड्रन लीडर (रिटायर्ड) और ऊचाइयों को फतह करने वाली तूलिका को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों लखनऊ में रानी लक्ष्मीबाई सम्मान मिला था।
विज्ञापन


चुनौतियाँ हर किसी के जीवन में आती हैं, लेकिन ऐसे चुनौतीपूर्ण समय का सामना कैसे किया जाए? सही और गलत का निर्धारण कैसे किया जाए? जीवन के मूल्यों की लड़ाई में मूल्यों को जीवन से बड़ा कैसे बनाया जाए?
विज्ञापन
विज्ञापन


  इस तरह के कई सवालों पर तूलिका अपने जीवन के असल उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों से बुधवार को चर्चा करेंगी। इसी तरह से बृहस्पतिवार को नोएडा के द एस डी पब्लिक स्कूल में भी तूलिका की एक वर्कशॉप होगी। इस कार्यक्त्रस्म की अपडेट आप अमर उजाला फाउंडेशन के फेसबुक पेज पर भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed