फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When youths were interrupted during patrolling, policemen were attacked

Ghaziabad News: गश्त के दौरान युवकों को टोका तो पुलिसकर्मियों पर किया हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
When youths were interrupted during patrolling, policemen were attacked
गाजियाबाद/डासना। वेव सिटी क्षेत्र के बयाना गांव में रविवार रात करीब डेढ़ बजे चार युवकों ने गश्त कर रहे चीता बाइक पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर डंडा छीनने का प्रयास किया। चारों युवक शराब पीकर देर रात सड़क पर घूम रहे थे। पुलिसकर्मियों ने टोका तो युवकों ने मारपीट की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। रविवार रात चीता बाइक पर हेड कांस्टेबल रविशंकर और कांस्टेबल ओमकार गश्त कर रहे थे। हेड कांस्टेबल रविशंकर का कहना है कि वह गश्त करते हुए ओमकार के साथ बयाना गांव पहुंचे। इसी दौरान चार युवक नशे में मिले। उन्होंने उनके पूछताछ की तो वे उनके साथ अभद्रता कर धक्कामुक्की करने लगे और डंडा छीनने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट भी की। मामले में हेड कांस्टेबल रविशंकर ने अभिषेक, अंशुल, अजय और तबरा के खिलाफ वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed