फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When their demands were not met, the farmers staged a sit-in in front of the municipality.

Ghaziabad News: मांग पूरी नहीं होने पर किसानों ने नगर पालिका के सामने दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
When their demands were not met, the farmers staged a sit-in in front of the municipality.
लोनी। आवास विकास परिषद के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे मंडोला समेत छह गांव के किसानों ने बुधवार को खन्ना नगर कॉलोनी स्थित लोनी नगर पालिका परिषद के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन

किसानों के आने से पहले ही गेट पर ताला लगा दिया गया। किसानों को समझाने के लिए अधिकारियों ने प्रयास किए। लेकिन किसान नहीं माने और देर रात वहीं धरने पर रहे।
विज्ञापन


किसान नेता नीरज त्यागी ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में मंडोला विहार योजना से प्रभावित किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।
किसानों की मांग पूरी नहीं होने पर किसान करीब 12 बजे जैसे ही तहसील की तरफ अपने वाहनों को लेकर आगे बढ़े। पुलिस प्रशासन ने आगे नहीं बढ़ने दिया। काफी नोक-झोंक के बाद किसानों को आगे बढ़ने दिया। जैसे ही किसान तहसील के गेट पर पहुंचे तो गेट पर ताला लगा दिया गया। किसानों को तहसील प्रांगण में नहीं जाने दिया गया। किसान गेट पर ही धरने पर बैठ गए। इस मौके पर भाकियू कार्यकर्ता बिल्लू प्रधान, प्रवीण मलिक, सुनील बालियान, मास्टर महेंद्र सिंह त्यागी, राजबीर त्यागी, सुमित, शाहरुख, सलीम समेत महिला व पुरुष मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed