{"_id":"67b6317ace95c945580b0193","slug":"when-the-in-laws-did-not-open-the-gate-the-woman-sat-on-a-dharna-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-1685-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ससुरालियों ने गेट नहीं खोला तो महिला धरने पर बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ससुरालियों ने गेट नहीं खोला तो महिला धरने पर बैठी
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में बुधवार को ससुराल में रहने पहुंची महिला के लिए ससुरालियों ने गेट नहीं खोला तो महिला वहीं धरने पर बैठ गई। वह चहारदीवारी कूदकर अंदर पहुंची, लेकिन तब भी घर में नहीं जा पाई।
महिला सात साल पहले ससुराल से मायके गई थीं। इसके बाद जब वह कुछ समय बाद लौटीं तब पति गायब मिला। उन्होंने कोर्ट में केस दायर किया, जिस पर कोर्ट ने आदेश दिया कि महिला को ससुराल में रहने दिया जाए। महिला का ससुराल साहिबाबाद थाना क्षेत्र में है। पिछले तीन सप्ताह से वह पुलिस कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन ससुराल में उन्हें नहीं घुसने दिया जा रहा है। इसीलिए बुधवार दोपहर वह ससुराल पहुंचीं तो ससुर ने गेट बंद कर लिए। चहारदीवारी कूदकर अंदर पहुंची और बेटी के साथ धरने पर बैठ गईं। उनकी मांग है कि थाना पुलिस फोर्स के साथ उन्हें ससुराल में प्रवेश दिलाए। ब्यूरो