फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When the girl cheated, he started calling women and threatening them with rape.

Ghaziabad News: युवती ने दिया धोखा तो महिलाओं को काॅल करके देने लगा दुष्कर्म की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
When the girl cheated, he started calling women and threatening them with rape.
गाजियाबाद। पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह साहिबाबाद से एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो एक साल से महिलाओं को खौफजदा कर रहा था। वह किसी महिला के फोटो को अश्लील बनाकर इंस्टाग्राम की पर डाल देता तो कभी किसी महिला को काॅल करके दुष्कर्म करने की धमकी देता। इन धमकियों की दहशत से कई महिलाओं को तो पुलिस सुरक्षा देनी पड़ी।
विज्ञापन






उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे दोस्ती में एक युवती ने धोखा दिया। इसी से आहत होकर वह महिलाओं से इस तरह बदला लेने लगा। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पकड़ा गया साइको क्रिमिनल शीलू निषाद उर्फ कार्तिक औरैया के गोविंदनगर का रहने वाला है। वह 11वीं पास है।
विज्ञापन




घर से अलग रहकर अलग-अलग शहरों में भटकता रहता है। भंडारे और लंगर में खाना खाता है। 2022 में दिल्ली से छेड़छाड़ में दो बार जेल भी जा चुका है। उसकी करतूतों से कई महिलाएं डिप्रेशन में आ गईं। वह ठिकाने बदलता रहता है। इसलिए, हाथ नहीं आ रहा था। उसकी तलाश में एसटीएफ को भी लगाया गया था। एडीसीपी ने बताया कि वह साइको क्रिमिनल प्रतीत हो रहा है। मनोचिकित्सक को दिखाकर उसकी बीमारी के बारे में पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अश्लील फोटो बनाकर



डाल देता था इंस्टाग्राम पर



पुलिस को शीलू ने बताया कि उसने लाल किले के पास से फर्जी नाम और पते पर सिमकार्ड खरीदा था। इससे इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी बनाई। इसी पर वह महिलाओं के अश्लील फोटो डाल देता था। ऐसा करने से उसे सुकून मिलता था। इसके लिए वह इंस्टाग्राम पर ही महिलाओं के अकाउंट देखता रहता था। जो भी पसंद आती, उसके फोटो ले लेता। फोटो के साथ पुरुष का फोटो जोड़ता और फिर इसे अश्लील बनाकर फर्जी आईडी पर डाल देता। उसने बताया कि उसे याद नहीं कि कितनी महिलाओं के फोटो इस तरह डाले। इनकी संख्या बहुत ज्यादा है।



सुनो... तुम कुछ भी कर लो



तुम्हारे साथ दुष्कर्म करके रहूंगा



(ऐसी धमकी देता था)



शीलू ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर ही काफी समय बिताता था। जिन महिलाओं को फोन नंबर मिल जाते थे, उन्हें काॅल करके दुष्कर्म की धमकी देता था। ऐसा एक बार नहीं, बार बार करता था। कहता था, तुम चाहे कुछ भी कर लो, तुम्हारे साथ दुष्कर्म करके रहूंगा। एक ही दिन में कई महिलाओं को धमकी देता था। पुलिस को बताने से भी कुछ फायदा नहीं होगा। इससे महिला दहशत में आ जाती थी। कोई महिला उसकी काॅल आने पर फोन पति को पकड़ा देती, तब भी वह धमकी देने से बाज नहीं आता।





सुरक्षा गार्ड बनकर ली जानकारी



फिर महिला को देने लगा धमकी



शीलू ने इंदिरापुरम की एक महिला को भी इसने परेशान किया था। इंस्टाग्राम से जानकारी निकालने के बाद शीलू उनके यहां सुरक्षा गार्ड बनकर पहुंचा और 15 दिन नौकरी की। 15 दिनों में महिला व उसके परिवार के बारे में पूरी जानकारी जुटा ली। नौकरी छोड़ने के बाद महिला को कॉल करके धमकी देने लगा। उनकी हर गतिविधि के बारे में बताने लगा। परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत की थी।



लखनऊ की दो महिला



वकीलों को किया परेशान

लखनऊ की दो महिला अधिवक्ताओं को भी शीलू ने इंस्टाग्राम व अन्य माध्यमों के जरिये परेशान किया और धमकी दी। दोनों मामलों में लखनऊ में मुकदमे दर्ज हैं। बार-बार धमकी मिलने पर लखनऊ पुलिस ने एक महिला अधिवक्ता को तो सुरक्षा भी दी। इसके बाद ही शीलू की तलाश में एसटीएफ को लगाया गया।




आगरा पुलिस को झूठी



सूचना देकर घंटों दौड़ाया

पूछताछ व जांच में सामने आया कि इसने आगरा पुलिस को भी झूठी सूचना देकर कई घंटे घूमाया था। चार अक्तूबर की रात ढाई बजे से पांच बजे तक डायल 112 पर क्षेत्र में महिला का शव मिलने की कई बार कॉल करके सूचना दी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed