{"_id":"56f55a3e4f1c1b0f73f14d5a","slug":"when-the-gas-cylinder-leak-dial-1906","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर लीकेज होने पर डायल करें 1906","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर लीकेज होने पर डायल करें 1906
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Mar 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
यदि आपके घर गैस सिलेंडर लीकेज हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है। लीकेज होने या किसी प्रकार की समस्या होने पर ग्राहक 1906 हेल्पलाइन नंबर पर डायल कर सकते हैं। संबंधित गैस एजेंसी से हॉकर आकर समस्या को दूर करेगा। रसोई गैस सिलेंडर लीकेज होने पर ग्राहक हॉकर या गैस एजेंसी से संपर्क करता है।
विज्ञापन
यदि लीकेज ज्यादा हो तो बड़ा हादसा होने का भी डर बना रहता है। इस समस्या से निपटने के लिए इंडेन कंपनी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ग्राहक टोल फ्री नंबर 1906 पर डायल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। इसके बाद तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन