फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When the farmer goes to Delhi, he will tell: Tikait

किसान जब दिल्ली जाएगा तो बताकर जाएगा : टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
When the farmer goes to Delhi, he will tell: Tikait
गाजियाबाद। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को बदनाम किया जा रहा है। फिलहाल अभी दिल्ली जाने का किसानों का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान जब दिल्ली जाएगा तो बताकर जाएगा, इसकी सूचना सरकार को पहले भेज दी जाएगी। उन्होंने शंभू बॉर्डर पर किसानों पर पानी की बौछार किए जाने की निंदा की और कहा कि यह किसानों के साथ गलत हो रहा है। सरकार उद्योगपतियों की पैरोल पर चल रही है। जब तक एमएसपी गांरटी कानून नहीं बनेगा किसान आंदोलन बंद नहीं करेगा। 21 फरवरी को किसान प्रदेश के सभी कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को भिक्कनपुर गांव में भाकियू जिलाध्यक्ष ममता चौधरी द्वारा आयोजित किसान मजदूर महिला महापंचायत में राकेश टिकैत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों का दिल्ली जाने का जब कोई इरादा नहीं है तो फिर बॉर्डर को क्यों बंद किया गया है। यह सरकार की एक नीति है, आंदोलन लंबा चले और किसान बदनाम हो। यह पहली बार हुआ है, जब किसानों पर ड्रोन से हमला किया गया। सरकार हरसंभव कोशिश कर रही कि किसान खेती छोड़े। हम चाहते हैं कि किसान जमीन नहीं, बल्कि फसल बेचकर मालदार बने। भाजपा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राम सबके हैं। वह समय मिलने पर खुद भी अयोध्या जाएंगे और वहां पंचायत होगी। किसान भी रामलला के दर्शन पूजन करेंगे। इस दौरान मकरेड़ा, भिक्कनपुर, मोहम्दाबाद, नवीपुर गांवों के किसानों ने पाइपलाइन मार्ग पर बनाए गए डंपिंग ग्राउंड की समस्या राकेश टिकैत को बताई तो उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित की समस्या में वह उनके साथ हैं।
विज्ञापन


पत्थर बरसाने वालों से कोई रिश्ता नहीं



राकेश टिकैत ने कहा कि पत्थर बरसाने और हिंसा करने वालों से भाकियू का कोई संबंध नहीं है। ऐसे लोगों से संगठन को सावधान रहना होगा। उन्होंने गांव, मोहल्ले में भाकियू से महिलाओं को जोड़ने की अपील की। कहा कि महिलाओं के जुड़ने से संगठन मजबूत होगा। सरकार ने पिछली बार खुद को हारता देख महिला अधिकारियों को आगे कर दिया, इसलिए हमारे संगठन में क्रांतिकारी महिलाएं होंगी तो आंदोलन आसानी से जीता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़ा के प्रशिक्षुओं ने तलवारबाजी का किया प्रदर्शन
महापंचायत के दौरान महाराजा सूरजमल अखाड़ा के प्रशिक्षुओं ने तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। महापंचायत की अध्यक्षता संतोष मकरेड़ा और मंच संचालन वंदना चौधरी ने किया। ममता चौधरी, केतकी, प्रवेश, सीमा आर्य आदि ने राकेश टिकैत को पगड़ी पहना व हल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, सिंटू नेहरा, पप्पी नेहरा, सतेंद्र त्यागी, टीनू चौधरी, प्रवीण मलिक, अजय चौधरी, हरेंद्र ताऊ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed