{"_id":"68b5e61aeb2623d8f90704ab","slug":"when-the-auto-driver-protested-against-the-abuse-the-passenger-hit-him-with-a-stick-and-broke-his-leg-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-107062-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गाली गलौज का विरोध करने पर सवारी ने डंडा मारकर ऑटो चालक का पैर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गाली गलौज का विरोध करने पर सवारी ने डंडा मारकर ऑटो चालक का पैर तोड़ा
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव ईसापुर में गाली गलौज का विरोध करने पर सवारी ने डंडा मारकर ऑटो चालक का पैर तोड़ दिया। घायल ऑटो चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव ईसापुर निवासी ऊषा देवी ने बताया कि उनका बेटा अंकित ऑटो चालक है। दो दिन पूर्व शाम करीब सात बजे अंकित सवारी लेकर लौट रहे थे। भोजपुर बस स्टैंड से एक व्यक्ति भी ऑटो में सवार हो गया। आरोप है कि उक्त सवारी अंकित से गाली गलौज करने लगी। अंकित ने उसे समझाने का प्रयास किया तो आरोपी और ज्यादा आक्रामक हो गया और धक्का-मुक्की करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अंकित पर डंडे से प्रहार कर दिया और डंडा मारकर अंकित का पैर तोड़ दिया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर दोबारा सड़क पर ऑटो चलाता मिला तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि ऊषा देवी की तहरीर के अनुसार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।