फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When his girlfriend's family beat him, the young man committed suicide by hanging himself.

Ghaziabad News: प्रेमिका के परिजनों ने पीटा तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
When his girlfriend's family beat him, the young man committed suicide by hanging himself.
लोनी। बाॅर्डर थाना क्षेत्र के राहुल गार्डन कॉलोनी में एक युवक ने प्रेमिका के परिजनों की पिटाई से नाराज होकर शुक्रवार रात अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने अपनी बहन के फोन पर प्रेमिका के साथ के फोटो डाले थे। पिटाई में युवक घायल हुआ था। मृतक के परिजनों ने मामले में पुलिस को शिकायत की है।
विज्ञापन


मूलरूप से हापुड़ में रहने वाले ललित कुमार (26) परिवार के साथ लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के राहुल गार्डन महेंद्र धामा एंक्लेव कॉलोनी में रहते थे। वह दिल्ली के कश्मीरी गेट के पास मोटर मेकैनिक का काम करते थे। परिवार में बीमार मां प्रेमवती हैं। पिता सुदेश पाल की कुछ समय पहले ही मौत हो गई थी। जीजा लोकेश ने बताया कि ललित करीब पांच साल से दिल्ली के सोनिया विहार कॉलोनी स्थित रहने वाली एक युवती से प्यार करता था। दोनों एक दूसरे से मिलते थे। ललित युवती से शादी करना चाहता था। ललित ने बताया था कि उसने युवती की मांग में सिंदूर भर रखा था।
विज्ञापन

बाद में युवती ने ललित से शादी से इन्कार कर दिया था। बुधवार को ललित दिल्ली में युवती से मिलने गया था। आरोप है कि युवती के परिजनों ने ललित के साथ मारपीट की। प्रेमिका के परिजनों की मारपीट से नाराज होकर ललित ने शुक्रवार रात अपने घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान परिजन घर में नहीं थे। परिजन जब घर पहुंचे, तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed