फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   When groom kisses bride fight and stone pelting during wedding in Hapur

दुल्हन की 'किस' पर बवाल: जयमाला पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, युवती के परिजन नाराज; जमकर चले लाठी-डंडे...हुआ पथराव

Tue, 21 May 2024 02:13 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 21 May 2024 02:13 PM IST
सार

हापुड़ में जयमाला के दौरान एक दुल्हे ने दुल्हन को किस कर लिया। यही बात दुल्हन के परिजनों को रास नहीं आई और कहासुनी के बाद दुल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों, सारियों से हमला कर दिया इतना ही नहीं जमकर पथराव भी किया।

विज्ञापन
When groom kisses bride fight and stone pelting during wedding in Hapur
शादी में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोकनगर में शादी के दौरान जयमाला पर दुल्हे ने दुल्हन को किस कर दिया। इस पर दुल्हन पक्ष के लोग भडक़ गए और दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर लाठी डंडों, सरिया से हमला कर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


इसमें दुल्हन पक्ष के करीब छह लोग घायल हुए हैं। झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में ले लिया।  वहीं, बारात भी बिना दुल्हन के  बैरंग लौट गई।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी दो पुत्रियों की सोमवार की रात शादी थी। उसकी बड़ी पुत्री की मोहल्ला सुभाषनगर व छोटी पुत्री की मोहल्ला शिवनगर से बारात आई थी। व्यक्ति की बड़ी पुत्री की शादी तो सुभाषनगर निवासी एक युवक से सकुशल संपन्न हो गई। लेकिन उसकी छोटी पुत्री की शादी में जयमाला पर दुल्हे ने उसकी पुत्री को किस कर दिया। इस पर दुल्हन पक्ष के लोग भडक गए और दोनों पक्षों में कहासनुी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर लाठी डंडों व सारियों से हमला कर जमकर पथराव कर दिया। इसमें दुल्हन के पिता समेत छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।


झगड़े की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों पक्ष के करीब सात लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अभी इस मामले में किसी भी पक्ष की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed