{"_id":"67534ad3712e7a7c090a90d4","slug":"when-asked-for-loan-of-rs-20-lakh-received-threat-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-526489-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उधार दिए 20 लाख रुपये मांगे तो मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उधार दिए 20 लाख रुपये मांगे तो मिली धमकी
विज्ञापन
डासना। वेव सिटी थाना क्षेत्र में उधार दिए 20 लाख रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
सहायक पुलिस आयुक्त लिपी नगायच ने बताया कि वेव सिटी के बम्हेटा शौर्यपुरम निवासी नारायण सामी पुत्र गोविंद सामी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका अंकित कश्यप पुत्र सुखपाल कश्यप मूल निवासी हुसैनपुर गाजियाबाद हाल निवासी शौर्यपुरम शाहपुर बम्हेटा वेव सिटी से रुपये का लेनदेन कई वर्ष तक रहा। इसी बीच अंकित कश्यप ने अपने पिता की बीमारी व बिजनेस करने का हवाला देकर 20 लाख रुपये उधार लिए। 26 नवंबर की शाम जब वह अंकित कश्यप के घर रुपये मांगने गए तो वहां उसे अंकित व उसका भाई बबलू और संदीप मिले। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।