फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wheat crop caught fire twice in two days, causing losses worth lakhs.

Ghaziabad News: गेंहू की फसल में दो दिन में दो बार लगी आग, लाखों का नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop caught fire twice in two days, causing losses worth lakhs.
मोदीनगर। नगर के गांव बखरवा में किसान जितेंद्र सिंह के गेंहू के अलग-अलग खेतों में दो दिन से लगातार आग लग रही है। मौके पर पहुंची दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारण किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने साजिश की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

गांव बखरवा निवासी किसान जितेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके खेत में गेंहू की फसल पककर खड़ी है। वह फसल कटाई की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार रात गेंहू के खेत में आग लग गई और 12 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। जबकि बुधवार को उनके दूसरे खेत में आग लग गई। आग नाले किनारे झाड़ियों से उनके खेत तक पहुंची। लोगों ने खेत से धुआं उठता देखा तो उन्हें आग की सूचना दी। वह आग बुझाने पहुंचे लेकिन विकराल हो गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। किसान ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने की आशंका व्यक्त करते हुए शिकायत दी । दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पा लिया। अभी आग के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed