फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Week will be chilly, the school closed 11

सर्द रहेगा सप्ताह, स्कूल 11 तक बंद

Sun, 08 Jan 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Sun, 08 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Week will be chilly, the school closed 11
अन्य - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बारिश और शीतलहर ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया।  तापमान में करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से अब एक सप्ताह इस सीजन का सबसे ठंडा सप्ताह रहेगा।
विज्ञापन


ठंड को देखते हुए डीएम ने अब कक्षा आठ तक के बच्चों की छुट्टी 11 जनवरी तक बढ़ा दी है। अब 12 जनवरी को विद्यालय खुलेंगे। उधर, बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। रबी की फसल को काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। इसके बाद सर्द हवाओं ने मौसम का मिजाज और ठंडा कर दिया। आसमान में छाए बादलों की वजह से शनिवार को दिनभर सूरज के भी दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोपहर 12 बजे बाद लोग घरों से निकले और ठंड का लुत्फ भी लिया। मॉल्स और मल्टीप्लेक्स में भी भीड़ रही। शाम चार बजे के बाद सर्दी फिर बढ़ गई। सर्दी का हाल ऐसा रहा कि लोग दिन में ही अलाव तापते नजर आए।

बता दें कि शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, शनिवार को 5 डिग्री गिरकर तापमान 18 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के डायरेक्टर डा. रंजीत सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज बदला है।

हालांकि अब बारिश तो नहीं होगी, लेकिन बारिश की वजह से नमी बढ़ गई है और इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान गिरेगा। हवा की गति कम होते ही कोहरा बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और आने वाला एक सप्ताह इस सीजन का सबसे ठंडा सप्ताह रहेगा।

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी के आसपास फिर एक विक्षोभ आने की उम्मीद है। उधर, कई जगह पर लोग नगर निगम को कोसते रहे। लोगों का कहना है कि नगर निगम ने मुख्य जगहों पर अलाव का इंतजाम नहीं किया है। लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर है।

बीएसए लालजी यादव ने बताया कि पहले आठ जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया गया था। शनिवार को शीतलहर बढ़ने पर डीएम के आदेश पर आठवीं तक के बच्चों की छुट्टियां 11 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं।

बता दें कि 13 और 14 जनवरी को लोहड़ी और मकर संक्रांति का अवकाश रहेगा और 15 जनवरी को रविवार है। 11 जनवरी के बाद अगर ठंड कम होने पर स्कूल खुले तो सिर्फ 12 जनवरी को ही स्कूल जाना होगा, उसके बाद फिर से तीन दिन का अवकाश मिलेगा। 

कोहरे के कारण ट्रेनें रही कैंसिल
 कोहरे के कारण ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला जारी है। रेलवे प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक शनिवार को लखनऊ गोमती एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया है।


वहीं महानंदा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, सुहेलदेव एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, विक्रमशीला एक्सप्रेस 18 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े सात घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस नौ घंटे और नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed