{"_id":"6ad142f2d28a5bfed90571f0","slug":"weapons-recovered-from-those-accused-of-shooting-their-cousin-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111174-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चचेरे भाई को गोली मारने के आरोपियों से हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चचेरे भाई को गोली मारने के आरोपियों से हथियार बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। पुलिस बृहस्पतिवार को निवाड़ी के गांव डबाना में चचेरे भाई को गोली मारने के आरोपी रोहित और उसके साथी अमन को रिमांड पर लाई। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और तमंचा बरामद किया गया।
गांव डबाना निवासी राजू राठी की निर्माण सामग्री चाचा के खाली प्लॉट में रखी थी। करीब दस दिन पहले इसी बात पर राजू और चचेरे भाई रोहित उर्फ पान्ना में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रोहित ने साथी अमन उर्फ मुर्गा के साथ राजू के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। गोली राजू के पेट के आरपार निकल गई थी। आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की, लेकिन आरोपियों ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रिमांड पर दोनों से हथियार बरामद हुए हैं।