Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Weak signal in 66% of samples on the BSNL network

Ghaziabad News: बीएसएनएल नेटवर्क में 66 फीसदी नमूनों में कमजोर सिग्नल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Weak signal in 66% of samples on the BSNL network

विज्ञापन
गाजियाबाद। गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता के मामले में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) सबसे पीछे रहा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सितंबर 2026 के स्वतंत्र परीक्षण में बीएसएनएल के कुल 1,21,733 नमूनों में से 79,985 में सिग्नल निर्धारित स्तर से कमजोर मिला। यानी करीब 65.7 प्रतिशत नमूनों में नेटवर्क कमजोर पाया गया। वहीं, इंटरनेट की डाउनलोड गति में रिलायंस जियो सबसे आगे रहा। एयरटेल की नेटवर्क उपलब्धता और वोडाफोन आइडिया की कॉल गुणवत्ता बेहतर दर्ज की गई।

ट्राई के दिल्ली क्षेत्रीय कार्यालय के सलाहकार राजेश कुमार अग्रवाल की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार एक से पांच सितंबर 2026 के बीच गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चार दूरसंचार कंपनियों की सेवाओं का परीक्षण किया गया। इसके लिए 813.4 किलोमीटर सड़क मार्ग पर नेटवर्क की जांच की गई। आठ प्रमुख स्थानों पर स्थिर अवस्था में और 3.8 किलोमीटर पैदल चलकर भी नेटवर्क का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल के 79,985 नमूनों में सिग्नल कमजोर मिला, जबकि 1,334 नमूनों में नेटवर्क कवरेज उपलब्ध नहीं था। इसके मुकाबले एयरटेल के 1,27,346 नमूनों में 1,053, जियो के 1,27,212 में 2,146 और वोडाफोन आइडिया के 1,32,094 नमूनों में 1,246 में कमजोर सिग्नल दर्ज हुआ। इन तीनों कंपनियों में नेटवर्क पूरी तरह नहीं मिलने का कोई नमूना दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद के प्रमुख बाजारों और अस्पतालों में भी जांच
ट्राई ने केवल सड़क मार्ग ही नहीं, बल्कि भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर भी मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता परखी। इसके लिए गाजियाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन, एमएमजी जिला अस्पताल, साहिबाबाद, वसुंधरा, इंदिरापुरम, राजनगर एक्सटेंशन और मधुबन बापूधाम समेत कई क्षेत्रों को परीक्षण में शामिल किया गया। वहीं, नोएडा में फोर्टिस अस्पताल सेक्टर-62, नोएडा सिटी सेंटर बस अड्डा, सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन, अल्फा-1 बाजार और ग्रैंड वेनिस मॉल में भी नेटवर्क की जांच हुई। पांच सितंबर को गाजियाबाद के गांधी नगर बाजार, घंटाघर और तुराब नगर बाजार में पैदल चलकर नेटवर्क का परीक्षण किया गया। वहीं, नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन से स्काईवॉक और आसपास के क्षेत्रों में भी भीड़भाड़ के दौरान मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता परखी गई। रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल की 1,071 सफल कॉल में से 173 कॉल बीच में कट गईं। एयरटेल की 1,139 कॉल में नौ, जियो की 1,146 कॉल में 14 और वोडाफोन आइडिया की 1,158 कॉल में केवल दो कॉल कटीं। कॉल के दौरान तीन सेकंड से अधिक समय तक आवाज बंद रहने की घटनाओं में जियो सबसे आगे रहा। इसमें ऐसी 54 घटनाएं दर्ज हुईं, जबकि बीएसएनएल में 10, एयरटेल में आठ और वोडाफोन आइडिया में चार घटनाएं मिलीं। ट्राई के सलाहकार राजेश कुमार अग्रवाल के अनुसार, परीक्षण के निष्कर्ष संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई के लिए भेज दिए गए हैं। विस्तृत रिपोर्ट प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

---------
खराब नेटवर्क की शिकायत कर चुके हैं सांसद और विधायक

गाजियाबाद, बुलंदशहर और नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अन्य कंपनियों के नेटवर्क की तुलना में बीएसएनएल का नेटवर्क काफी कमजोर है। इसकी शिकायत खतौली से विधायक मदन भैया और संसद सदस्य सुरेंद्र नागर केंद्रीय दूर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से कर चुके हैं। इनका कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में शामिल इन जिलों बीएसएनएल के नेटवर्क को सही किया जाना अति आवश्यक है। लापरवाही और देखरेख के अभाव में बीएसएनएल के ग्राहक दूसरी निजी कंपनियों की ओर से जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed