{"_id":"588644274f1c1b224ccf4017","slug":"way-will-be-clear-in-a-week-grade-separator","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में ग्रेड सेपरेटर का रास्ता हो जाएगा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में ग्रेड सेपरेटर का रास्ता हो जाएगा साफ
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ तिराहे पर अधर में फंसे ग्रेड सेपरेटर का निर्माण जल्द ही पूरा होगा। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से ग्रेड सेपरेटर के रास्ते में आ रहे 70 से ज्यादा पेड़ों को काटने के लिए जल्दी ही एनओसी मिलने की उम्मीद है। जीडीए के अधिकारियों ने वन विभाग के अफसरों से वार्ता कर मंत्रालय की आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है।
विज्ञापन
एनओसी मिलने के तीन महीने के भीतर ग्रेड सेपरेटर का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसका निर्माण पूरा होने पर गाजियाबाद से मोहननगर की ओर जाने वाला ट्रैफिक स्मूद हो जाएगा।जीडीए ने एनओसी के लिए आवेदन कर रखा है। पूर्व में मंत्रालय ने इस पर कई आपत्तियां लगा दी थीं। अब जीडीए ने इन आपत्तियों का निस्तारण कर दिया है।
विज्ञापन
जीडीए के चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से एनओसी मिलेगी। उनसे वार्ता की गई है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में एनओसी मिल जाएगी। इसके बाद अधूरे ग्रेड सेपरेटर को पूरा कराने के लिए निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि ग्रेड सेपरेटर चालू होने पर गाजियाबाद से मोहननगर की ओर जाने वाला ट्रैफिक और नई लिंक रोड पर एनएच-24 से एनएच-58 पर आने-जाने वाला ट्रैफिक सेपरेट हो जाएगा। मेरठ तिराहे पर जाम से निजात मिल जाएगी।