फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Waterlogging in the stadium ground, practice will be affected

Ghaziabad News: स्टेडियम के मैदान में जलभराव, अभ्यास रहेगा प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the stadium ground, practice will be affected
नेहरू नगर स्थित स्टेडियम में हुआ जलभराव। संवाद
गाजियाबाद। दिनभर हुई बरसात से स्टेडियम में एक बार फिर जलभराव हो गया है। जगह-जगह पानी भर जाने से एथलेटिक्स, क्रिकेट, हॉकी समेत अन्य खेलों का अभ्यास प्रभावित रहा। स्टेडियम में लाखों रुपये के काम तो करा दिए गए लेकिन खिलाड़ियों के लिए मुश्किल बनने वाले जलभराव की समस्या का निस्तारण अब तक नहीं किया गया है। इसकी वजह से मानसून में बार-बार खिलाड़ी नियमित अभ्यास से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन


महामाया स्टेडियम में करीब 16 करोड़ रुपये के बजट से निर्माण कार्य चल रहे हैं। मैदान पर अभ्यास करने वाले एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का कहना है कि ट्रैक नहीं होने की वजह से बारिश के बाद अभ्यास ठप हो जाता है क्योंकि मैदान में कई जगह पानी भर जाता है। ऐसे में उन्हें अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए जिम का सहारा लेना पड़ता है। स्थिति यह है कि स्टेडियम में हुए जलभराव के लिए कोई ठोस निकासी व्यवस्था भी नहीं है। खिलाड़ी अमित ने बताया कि अभ्यास बाधित होने से उनकी तैयारी प्रभावित होती है। बारिश की वजह से पिछले सप्ताह भी अभ्यास को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

मुरादनगर निवासी सुरभी ने बताया कि वह एक एथलीट हैं। यहां स्कूल के बाद वह अभ्यास करने आती हैं लेकिन मानसून के समय उनका अभ्यास नियमित नहीं हो पाता है। क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मैदान दो से तीन दिन में सूख जाता है। निर्माण कार्य अगले वर्ष तक पूरा होने की समयसीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed