{"_id":"6a415e78cdbadf25fa0e1a29","slug":"water-supply-system-in-dasna-nagar-panchayat-to-improve-with-solar-pumps-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-919375-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: डासना नगर पंचायत में सोलर पंप से सुधरेगी पानी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: डासना नगर पंचायत में सोलर पंप से सुधरेगी पानी की व्यवस्था
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिजली की आपूर्ति बाधित होने से आने वाले दिनों में डासना नगर पंचायत में लोगों को पानी की किल्लत नहीं होगी। इसके लिए क्षेत्र में सोलर पंप लगाए जाएंगे। इससे आपूर्ति प्रभावित नहीं होने के साथ-साथ बिजली का खर्च भी कम होगा। एडीएम प्रशासन ज्योति माैर्य ने बताया कि डासना नगर पंचायत के साथ यह पंप खोड़ा में भी लगने हैं। पंपों को लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डासना में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से आठ पंप लगाए जाने हैं। प्रति पंप करीब 13.70 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। अधिकारियों के अनुसार पंप के लगने के साथ लोगों को राहत मिलेगी।
इन स्थानों पर लगाए जाने हैं पंप
डासना नगर पंचायत में पंप लगाने के लिए पंप के स्थान को सर्वे के बाद तय किया गया है। जहां ज्यादा परेशानी है और ज्यादा लोग प्रभावित होंगे ऐसे स्थानों पर यह सोलर पंप लगाए जाने हैं। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-4 के मोहल्ला दस वीसा, वार्ड नंबर-5 के बस स्टैंड और आजाद इंटर कॉलेज, वार्ड नंबर-7 के देवी मंदिर और राजकीय डिग्री कॉलेज, वार्ड नंबर-10 में मीठा कुआं के पास, वार्ड नंबर-11 की आदर्श कन्या पाठशाला और वार्ड नंबर-12 स्थित नगर पंचायत कार्यालय में लगाना तय किया गया है।