{"_id":"572f6ca84f1c1bfc765cd908","slug":"water-pipeline-damaged-seven-hours-from-gt-road-and-nh-58-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से जीटी रोड और एनएच-58 सात घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से जीटी रोड और एनएच-58 सात घंटे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 09 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
jaam
- फोटो : अमर उजाला
मोहन नगर स्थित मोहन मिकिंस फैक्ट्री के सामने रविवार को पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से जीटी रोड और एनएच-58 सात घंटे जाम रहा। साथ ही सुबह से दोपहर तक कई कालोनियों में पानी नहीं पहुंचा। लोग बिलबिला उठे। नगर निगम के दोपहर में पाइप लाइन की मरम्मत करने के बाद ही जाम खुला और पानी भी मिला।
विज्ञापन
साईं उपवन से मोहन नगर स्थित सीडब्ल्यूआर को मुख्य पानी की लाइन जा रही है, जो शनिवार रात मोहन मिकिंस फैक्ट्री के सामने भारी वाहनों के दबाव से टूट गई। पानी लीक होने लगा। कर्मचारियों को लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी हुई तो रात को सीडब्ल्यूआर में सप्लाई बंद कर दी गई।
विज्ञापन
सुबह नगर निगम ने लाइन की मरम्मत के लिए गड्ढा खोदा, इस वजह से गाजियाबाद की तरफ से आने वाली सड़क एक लेन की रह गई। वाहनों को निकलने के लिए जगह कम होने से जाम लग गया। सुबह नौ बजे जाम लगना शुरू हुआ। इसके बाद जैसे-जैसे वाहनों का दबाव बढ़ा जाम बढ़ता चला गया।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12 बजे तक दोनों तरफ जाम लग गया। वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। शाम करीब चार बजे तक जाम लगा रहा। जाम का असर एनएच-58 पर भी रहा। राजनगर एक्सटेंशन और मेरठ तिराहे पर वाहन रेंगते रहे। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे, मगर जाम नहीं खुला।
इसके अलावा पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से रात में सीडब्ल्यूआर में पानी स्टोर नहीं हो सका। इससे मोहन नगर, राजीव कालोनी, लाजपत नगर, करहेड़ा आदि इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रही। नगर निगम मात्र 15-20 मिनट ही पानी की सप्लाई कर सका।
लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा, उन्होंने आसपास लगे संसाधनों से पानी भरकर रोजमर्रा का काम किया। इधर, लालकुआं के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रक खराब हो गया, जिससे एनएच-24 पर आधा घंटा जाम लगा रहा। ट्रक हटाए जाने पर यातायात सामान्य हुआ।