{"_id":"5873d67f4f1c1b5e2aba8f71","slug":"water-corporation-will-create-a-list-of-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर एटीएम लगाने के लिए लिस्ट बनाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर एटीएम लगाने के लिए लिस्ट बनाएगा निगम
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
वाटर एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाटर एटीएम लगाने के लिए नगर निगम का जलकल विभाग अब चयनित स्थानों की लिस्ट तैयार करेगा। इस लिस्ट के लिए मलिन बस्तियों और मध्यम वर्ग की कालोनियों को प्राथमिकता दी जाएगी। पहले चरण में पॉश कालोनियों में वाटर एटीएम की संख्या कम रहेगी।
आचार संहिता लागू होने से करीब दो महीने पूर्व ही नगर निगम वाटर एटीएम के लिए वर्क आर्डर जारी कर चुका है। निगम ने अनौपचारिक रूप से स्थान भी चिह्नित कर लिए हैं, लेकिन जलकल विभाग ने इसमें ऐसे स्थान भी चिह्नित कर लिए जहां इन एटीएम से पानी लेने वालों की संख्या बेहद कम हैं।
राजनगर, कविनगर में अधिकांश घरों में आरओ सिस्टम लगे हुए हैं, ऐसे में इन कालोनियों में निगम के बड़े वाटर एटीएम लगाए जाने का कोई खास फायदा लोगों को नहीं होगा। बीते दिनों महापौर अशु वर्मा ने पॉश कालोनियों को प्राथमिकता की लिस्ट से हटाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
ऐसे में अब नगर निगम का जलकल विभाग नए सिरे से सूची तैयार करेगा। वाटर एटीएम लगाने के लिए खासतौर से ट्रांस हिंडन क्षेत्र को तवज्जो दी जाएगी। यहां पानी खारा होने की वजह से आरओ प्लांट की जरूरत ज्यादा है। इसके साथ-साथ लाइनपार क्षेत्र और मलिन बस्तियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।