फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Warning given to leave job if ACR is sent as normal

Ghaziabad News: एसीआर सामान्य भेजने पर नौकरी छोड़ने की दी चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Warning given to leave job if ACR is sent as normal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ और चिकित्सकों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) शासन को भेजने पर दो चिकित्सकों ने एसीआर पर सीएमएस से आपत्ति दर्ज कराई है। दाेनों चिकित्सकों का कहना है कि वह अस्पताल में हर समय मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध रहते हैं। इसके बावजूद उनकी एसीआर सामान्य भेजी गई है। चिकित्सकों ने चेतावनी दी कि जल्द ही नौकरी छोड़ देंगे। हालांकि किसी भी चिकित्सकों ने सीएमएस को लिखित में शिकायत नहीं दी है।
बृहस्पतिवार को अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक की सीएमएस कक्ष में काफी बहस भी हो गई। वहीं, दूसरे चिकित्सक का कहना था कि अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के अलावा भी मरीजों के इलाज में पूरा योगदान देते हैं। इसके बावजूद उनकी रिपोर्ट सामान्य भेजी गई है। सीएमएस के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी इस कार्यप्रणाली से मनोबल गिरता है। चिकित्सकों का कहना था कि इलाज के अलावा पोस्टमार्टम और वीआईपी ड्यूटी में कभी भी किसी तरह की लापरवाही नहीं की। इसके बावजूद उनके साथ गलत व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.राकेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी स्टाफ या चिकित्सक के कार्य का मूल्यांकन उसके कार्य प्रदर्शन के अनुसार ही किया जाता है। किसी भी तरह का पक्षपात नहीं किया गया है। एसीआर गोपनीय होती है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाती है। इसकी जांच कराई जाएगी कि किसके स्तर से रिपोर्ट लीक की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed