फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wall of religious complex broken, commotion

Ghaziabad News: धार्मिक परिसर की दीवार तोड़ी, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Wall of religious complex broken, commotion
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग पर मंगल विहार कॉलोनी में धार्मिक परिसर की दीवार तोड़ने पर लोगों में रोष फैल गया। कॉलोनीवासियों ने पड़ोसी कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंगल विहार कॉलोनी में धर्मिक स्थल है। कॉलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि रविवार रात ट्रैक्टर से परिसर की दीवार तोड़कर वहां अवैध रूप से जमीन कब्जाने का प्रयास किया गया। आरोप लगाया कि एक कॉलोनाइजर ने अपनी कॉलोनी के लिए मंगल विहार कॉलोनी से रास्ता बनाने के लिए दीवार तोड़ी और वहां मिट्टी डालकर रास्ता बनाने का प्रयास किया। सोमवार को मामले की जानकारी पर वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और दीवार तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने कि डाॅ. केएन मोदी विश्वविद्यालय मोदीनगर की पूर्व दिशा में मंगल विहार कालोनी में मंदिर की ओर बनी दीवार को तोड़ने की शिकायत मिली है। लखनऊ से टीम बुलाकर जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। पैमाइश होने तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed