Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Waiting for a gas cylinder even during the festive season; booking made 10 days in advance gets cancelled.

Ghaziabad News: त्योहारों में भी सिलिंडर का इंतजार, 10 दिन पहले की बुकिंग निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Waiting for a gas cylinder even during the festive season; booking made 10 days in advance gets cancelled.
गाजियाबाद। जिले में एलपीजी की वास्तविक किल्लत नहीं है। इसके बावजूद गैस एजेंसियों की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। त्योहारी सीजन में भी उपभोक्ताओं को 10-10 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद गैस एजेंसियां खुद ही बुकिंग निरस्त कर दे रही हैं। बुकिंग रद्द होने का संदेश मिलने पर उपभोक्ताओं को दोबारा बुकिंग कराने के लिए कहा जा रहा है। बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी हैं, जो दो-दो बार बुकिंग कराने के बावजूद सिलिंडर की डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। जिले में 100 से अधिक गैस एजेंसियां हैं। एजेंसियों की इस मनमानी के चलते आपूर्ति विभाग के कार्यालय में रोजाना 15 से 20 शिकायतें पहुंच रही हैं।
विज्ञापन




मुरादनगर की गंगा विहार कॉलोनी निवासी उपभोक्ता राजकुमार ने बताया कि उनका भारत गैस एजेंसी में कनेक्शन है। दो बार बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें सिलिंडर की डिलीवरी नहीं मिली है। इससे त्योहार के दौरान परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी के चक्कर काटने के बाद अब उन्होंने आपूर्ति विभाग से शिकायत की है।
विज्ञापन


उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी परेशान

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। दिवाली पर मिलने वाले सिलिंडर की डिलीवरी भी उन्हें समय पर नहीं हो पा रही है। इसके अलावा जिले में उज्ज्वला योजना के करीब पांच हजार लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई है। गैस एजेंसियों पर उनकी ई-केवाईसी आसानी से नहीं हो पा रही है। इससे इन उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गाजियाबाद जिले में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या करीब 12 लाख है। इनमें लगभग 1.11 लाख प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लापरवाह एजेंसियों पर होगी कार्रवाई



जिला आपूर्ति अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि तेल कंपनियों और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक की जा चुकी है। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार के दौरान किसी भी घरेलू उपभोक्ता को सिलिंडर की समस्या नहीं होनी चाहिए। समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं होने पर लापरवाह एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed