{"_id":"662adcbd457d042acb07dd24","slug":"voterji-comeform-the-government-by-pressing-the-button-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-361927-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: वोटरजी आइए... बटन दबाकर सरकार बनाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: वोटरजी आइए... बटन दबाकर सरकार बनाइए
विज्ञापन
57 साल पुराना रिकाॅर्ड
तोड़ने का मौका है आज
सबसे ज्यादा 1967 में हुआ था मतदान 70.09 प्रतिशत
सबसे कम 2009 में हुआ था मतदान 45.28 प्रतिशत
मतदान केंद्र तैयार हैं। मतदान कर्मी मुस्तैद हैं। लोकतंत्र के पर्व में आपका इंतजार है। मौका भी है और दस्तूर भी। चूक मत जाइएगा। आइए, इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का बटन दबाइए और सरकार बनाइए। आपके पास मौका है मतदान का नया कीर्तिमान बनाकर गाजियाबाद की शान में चार चांद लगाने का। सबसे ज्यादा मतदान का रिकाॅर्ड 1967 का है। तब 70.09 प्रतिशत वोट डाले गए थे।
गाजियाबाद। सुबह से सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान होगा। अगर आपके पास मतदाता पर्ची नहीं है, तो भी चिंता की कोई बात नहीं। बस वोटर लिस्ट में आपका नाम होना चाहिए, पहचान पत्र दिखाने पर आपका वोट पड़ ही जाएगा। आप चाहें तो अपने वाहन से भी पोलिंग बूथ तक जा सकते हैं। इसकी छूट दी गई है।
अगर कोई आपका वोट डाल गया है, तो भी घबराने की जरूरत नहीं। चैलेंज वोट की व्यवस्था है। आप कहेंगे तो आपका वोट डलवाया जाएगा। सभी बूथ पर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने मौसम का मिजाज देखते हुए मतदाताओं को धूप से बचाने का इंतजाम भी किया है।
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर तंबू लगाए गए हैं। इनमें मतदाता अपनी बारी का इंतजार करेंगे तो गर्मी का अहसास कम होगा। पानी का इंतजाम भी है। हर विधानसभा क्षेत्र में महिला और युवा बूथ बनाए गए हैं। इन्हें दुल्हन की तरह सजाया गया है। गाजियाबाद सदर में एक दिव्यांग बूथ भी बनाया गया है। सभी बूथ पर व्हील चेयर का इंतजाम किया गया है। सभी बूथ पर सहायक तैनात किए गए हैं।
स्याही का निशान दिखाओ
रैपिड रेल में मिलेगी छूट
आज साधारण टिकट लेकर
प्रीमियम कोच में करें सफर
गाजियाबाद। मतदान करने पर लोगों को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने खास पहल की है। साधारण टिकट लेकर यात्री नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच में सफर कर सकेंगे। मतदान कर चुके यात्री ही शुक्रवार को इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। अंगुली पर लगी मतदान की स्याही दिखाकर यात्री आरआरटीएस स्टेशन के प्रीमियम कोच में प्रवेश कर सकेंगे। नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच के आरामदायक सफर के लिए यात्रियों को साधारण कोच से दोगुना किराया देना पड़ता है लेकिन 26 अप्रैल को मतदान करने पर लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पहल की गई है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को आरआरटीएस कनेक्ट एप से स्टैंडर्ड कोच की टिकट खरीदनी होगी। इसके आधार पर यात्री प्रीमियम कोच में यात्रा कर सकेंगे। नमो भारत ट्रेन में छह कोच हैं, जिनमें एक प्रीमियम और पांच साधारण कोच हैं। ब्यूरो
सभी लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत
वर्ष प्रतिशत
1957 में 58.21
1962 में 56.72
1967 में 70.09
1971 में 65.14
1977 में 68.45
1980 में 58.12
1984 में 60.29
1989 में 50.06
1991 में 51.24
1996 में 46.56
1998 में 50.67
1999 में 46.99
2004 में 48.95
2009 में 45.28
2014 में 56.94
2019 में 55.86