{"_id":"572f94de4f1c1bd9525cd41e","slug":"volvo-buses-on-many-routes-will-be-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई रूटों पर बढ़ाई जाएंगी वॉल्वो बसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई रूटों पर बढ़ाई जाएंगी वॉल्वो बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 09 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती गर्मी में यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सुविधा देने के लिए रोडवेज ने वोल्वो बसों की संख्या बढाने की तैयारी की है। एक वॉल्वो बस जल्द ही साहिबाबाद डिपो पर आ जाएगी। पांच बसों के आने की उम्मीद अगले महीने है। बेड़े में शामिल होते ही इन्हें विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
स्कैनिया और मल्टी एक्सल की टिकट की दरें काफी ज्यादा हैं। ऐसे में वॉल्वो बसों की डिमांड ज्यादा है। कुछ ही मिनटों में वॉल्वो बसों की सीट फुल हो जाती हैं। इन बसों को मुरादाबाद, कानपुर, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, आगरा, मथुरा, लखनऊ, गोरखपुर आदि रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इन बसों के आने के बाद ऐसी बसों की संख्या 20 के करीब हो जाएगी। इससे हर थोड़ी-थोड़ी देर में बसों को विभिन्न रूट पर चलाया जाएगा। साहिबाबाद एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि बसों की मांग मुख्यालय से की गई थी, जिनमें से एक बस तो कुछ दिन में आ जाएगी। अन्य पांच भी जल्द आ जाएंगी।
विज्ञापन