फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   VK Singh finally appeared

Ghaziabad News: आखिर नजर आए वीके सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
VK Singh finally appeared
आखिर नजर आए वीके सिंह
विज्ञापन

गाजियाबाद। टिकट कटने के बाद सांसद वीके सिंह पहली बार भाजपा के किसी कार्यक्रम में शामिल हुए। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान खुली गाड़ी में उनके पीछे खड़े दिखाई दिए। इससे पहले इस चुनाव में भाजपा के किसी आयोजन में वह शामिल नहीं हुए थे। भाजपा की ओर से 27 मार्च को आयोजित किए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे लेकिन वीके सिंह नहीं पहुंचे। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री गाजियाबाद में आए और स्थानीय सांसद उनके साथ नहीं रहे। भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के नामांकन के दिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद में जनसभा की, लेकिन वीके सिंह न तो जनसभा और न ही नामांकन में शामिल रहे। ब्यूरो


घंटे घड़ियाल से हुआ स्वागत

मालीवाड़ चौक पर रोड शो का आरंभ शंखध्वनि से हुआ। दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने शंख बजाकर स्वागत किया और रोड शो के समापन पर चौधरी मोड़ पर हनुमान मंदिर के पास घंटे घड़ियाल से स्वागत हुआ। पूरे दिन यहां राम के गीत बजते रहे। दिल्ली की रामलीला में राम का किरदार निभाने वाले राजीव राज और सीता का किरदार निभाने वाली कलाकार मंच से आशीर्वाद देते नजर आए। तुराबनगर में ही इस्कॉन टेंपल की ओर से मंच सजाया गया। यहां रामधुन की प्रस्तुति दी गई। बिहार के रत्न रंजन मोदी का कटआउट लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 120 कार्यक्रम में जा चुके हैं।
विज्ञापन




सिख समाज के लोगों ने भेंट किया सरोपा की

जब पीएम का कारवां पीएनबी शाखा के सामने पहुंचा तो यहां सिख समाज के लोगों ने मोदी को सरोपा देने के लिए इशारा किया। इस पर मोदी ने सिक्योरिटी वालों से सरोपा लेने के लिए इशारा किया। सिक्योरिटी अफसर ने सरोपा लेकर मोदी तक पहुंचाया। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार एसपी सिंह, इंद्रजीत सिंह टीटू, सरदार हरदीप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोदी की पेंटिंग बनाकर लाए बच्चे
रोड शो के दौरान दो बच्चे नमन शर्मा और अभिषेक शर्मा पीएम मोदी की पेंटिंग लिए खड़े थे। इस पर अतुल गर्ग की नजर पड़ गई। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से पेटिंग लेने का इशारा किया। सुरक्षाकर्मियों ने बच्चों से पेंटिंग ले ली। गुलमोहर निवासी अमित शर्मा के पुत्र नमन ने बताया कि यह पेंटिंग उनके दोस्त रितेश ने बनाई थी।




कांग्रेस के चुनाव कार्यालय के आगे लगा दिया पर्दा

गाजियाबाद। पीएम के रोड शो के मद्देनजर आंबेडकर रोड पर बैरिकेडिंग के साथ ही पर्दा लगाया गया। मालीवाड़ा चौराहे के पास कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय के सामने भी पर्दा लगा दिया गया है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि रास्ता बंद होने से कार्यालय में कोई कार्यकर्ता नहीं जा पाया। लोगों को काफी असुविधा हुई। इससे पहले शुक्रवार को भी परेशानी हुई। पुलिस कार्यालय खोले जाने की अनुमति नहीं दे रही थी। कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को ही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किया था। ब्यूरो


भाकियू चढूनी कार्यकर्ताओं को किया नजरबंद
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रोड शो से पहले पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद कर दिया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारी पीएम से मिलकर लोगों की समस्याओं के बारे में ज्ञापन सौंपना चाहते थे। यूनियन के लोगों ने एसीपी के माध्यम से प्रधनमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय मांगा। प्रदेश महासचिव प्रदीप त्यागी ने कहा कि अगर जिला प्रशासन द्वारा किसान और मजदूरों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने के दौरान प्रदीप त्यागी, बॉबी मुखिया, कृष्ण कुमार, जयकुमार, करण प्रताप, प्रवीण चपराना मौजूद रहे। संवाद




50 मिनट के रोड शो के लिए दिनभर झेली मुसीबत



पुलिस ने दिन निकलते ही रोड शो के रूट के आसपास के रास्ते कर दिए बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो 50 मिनट का रहा। इसके लिए पुलिस ने शनिवार की सुबह ही रोड शो के रूट के आसपास के रास्ते बंद कर दिए। इससे लोगों को पूरे दिन ही परेशानी झेलनी पड़ी। रोड शो के रूट पर बाजार बंद रहे।
इलेक्ट्रिक बसों और ऑटो का संचालन न होने से लोग गन्तव्य तक जाने के लिए भटकते रहे। वहीं दूसरी ओर रोडवेज बस स्टैंड से तीन बजे के बाद बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई। जो करीब छह बजे तक रही। मेरठ जा रहे यात्री सोहनवीर ने बताया कि वो बस का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कंट्रोल रूम से जानकारी नही दी जा रही है। पुलिसकर्मियों से जानकारी लेने पर पता चला कि प्रधानमंत्री के रोड शो के मद्देनजर यातायात पर पाबंदी लगाई गई है। रोडवेज बसों के अलावा यात्रियों ने ऑटो और अन्य साधनों को तलाशा लेकिन नहीं मिले। संवाद



रोड शो के बाद जाम में फंसे लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए आंबेडकर रोड को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया गया। शनिवार सुबह से ही आंबेडकर रोड पर जाने वाले सभी रास्तों पर बेरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया। इस दौरान राहगीर और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं शाम करीब साढ़े छह बजे रोड शो खत्म होने के बाद लोग अपने घरों को लौटे तो सड़कें जाम हो गईं। काफी देर तक वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। शहर में हापुड़ चुंगी, हापुड़ मोड़ समेत शहर के अंदरूनी सड़कों पर जाम लगा। वहीं, रोड शो के बाद प्रधानमंत्री का काफिला दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली के रवाना हो गया। प्रधानमंत्री का काफिला एलिवेटेड रोड से होते हुए दिल्ली गया। इस दौरान यातायात को रोक दिया गया।


बंद रही सब्जी मंडी, दुकानों के गिरे रहे शटर

पीएम के रोड शो की वजह से शुक्रवार रात से ही सब्जी मंडी बंद करा दी गई। आंबेडकर रोड के दोनों ओर अधिकांश दुकानों के शटर बंद रहे। कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोलीं लेकिन ग्राहक नहीं आए। तुराबनगर शहर का बड़ा बाजार है। यहां रेडीमेड गारमेंट्स, काॅस्मेटिक की दुकान, सोने-चांदी की दुकानें हैं। शुक्रवार से ही इस रोड की दुकानों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद करा दिया गया था।




रोड शो के बीच में घुसा कुत्ता

पीएम मोदी के रोड शो में जब काफिला मालीवाड़ा से आगे बढ़ा तो आंबेडकर रोड पर ही एक कुत्ता घुस गया। फ्लीट में आगे चल रही गाड़ी पर सवार पुलिस वालों ने दौड़कर कुत्ते को किसी तरह बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed