फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Villagers protested against the accountant at the tehsil.

Ghaziabad News: लेखपाल के खिलाफ ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the accountant at the tehsil.
मोदीनगर। नगर के गांव तिबड़ा निवासी ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि लेखपाल उनकी पैतृक भूमि पर निर्माण कार्य में बाधा डाल रहा है। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गांव लतीफपुर तिबड़ा के रहने वाले कुछ ग्रामीण और महिलाएं एकत्रित होकर बृहस्पतिवार पूर्वाह्न तहसील मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीण गोविंद शर्मा ने बताया कि गांव में उनका आठ दशक पुराना निर्माण बरसात के कारण गिर गया। चहारदीवारी गिरने के कारण उनका सामान और पशु असुरक्षित हो गए। आवारा कुत्तों ने उनकी एक गाय को काटकर जख्मी कर दिया। बताया कि वह बीते दिन निर्माण कार्य करा रहे थे। आरोप लगाया कि एक लेखपाल निर्माण कार्य में बाधा डाल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। उपजिलाधिकारी अजीत सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed