फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Villagers open protest over offerings at Mahamaya Devi Temple, workers begin hunger strike

Ghaziabad News: महामाया देवी मंदिर चढ़ावे को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कर्मिक अनशन शुरु किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers open protest over offerings at Mahamaya Devi Temple, workers begin hunger strike
मोदीनगर के सीकरी महामाया देवी मंदिर के चढावे में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
मोदीनगर। नगर से सटे गांव सीकरी खुर्द स्थित प्रसिद्ध व पौराणिक महामाया देवी मंदिर में सुविधाओं और चढ़ावे में पादर्शिता की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से मंदिर परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ऐतिहासिक महामाया देवी मंदिर परिसर सोमवार को आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता धर्मपाल प्रधान व संचालन राज वर्मा ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली गुर्जर ने कहा कि मंदिर का इतिहास 450 साल पुराना है। मंदिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आस्था का बड़ा केन्द्र है। यहां चैत्र व शारदीय नवरात्रों में लाखों की संख्या में श्रद्वालु पहुंचते है। ग्राम पंचायत लगातार मंदिर निर्माण और सौंदर्यीकरण का विस्तार करती रहती थी। अब मंदिर की कमान प्रशासन के हाथ में आ गई। मंदिर अब नगर पालिका परिषद मोदीनगर के पास है। इसकी प्रबंध समिति के अध्यक्ष उपजिलाधिकारी मोदीनगर होते हैं और चढ़ावे का पैसा कमेटी के खाते में जमा होता है। उन्होने कहा कि जब से गांव नगर पालिका में शामिल हुआ है, तब से मंदिर के चढ़ावे के पैसों को लेकर कोई पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। कमेटी के सदस्यों को चढ़ावे के जमा खर्च की जानकारी नहीं दी जा रही है। बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर के नाम से ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव हुआ। कहा कि ट्रस्ट में प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका अधिकारियों के साथ गांव सीकरी खुर्द के ग्रामीणों को भी शिामल किया जाए। इसके अलावा मंदिर के कोष में जमा लगभग बीस करोड़ रुपये से मंदिर के लिए जमीन खरीदी जाए और उस पर धर्मशालाएं आदि का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर मांग जल्द पूरी न हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। पंचायत के बाद ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। अनशन पर पहले दिन विनोद कुमार,अशोक गिरि,राजवीर सिंह,दिनेश गुर्जर और इंद्रपाल सिंह बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed