फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Villagers and farmers grappling with electricity issues staged a protest

Ghaziabad News: बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणाें और किसानों ने दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers and farmers grappling with electricity issues staged a protest
मोदीनगर। बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों और किसानों ने बृहस्पतिवार को गांव तलहैटा स्थित बिजली घर पर जोरदार नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा और धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण क्षेत्रवासी बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने उप मंडलीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। भाकियू टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी आदि के साथ बड़ी संख्या में किसान और मुरादाबाद, भटजन, तलहैटा आदि के ग्रामीण एकत्र होकर बृहस्पतिवार को गांव तलहैटा स्थित बिजलीघर पहुंचे और ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आक्रोशित प्रदर्शनकारी बिजलीघर परिसर में धरना देकर बैठ गए। कुलदीप त्यागी ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विद्युत कटौती हो रही है। बार-बार ट्रिपिंग के कारण विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं। कई स्थानों पर खेतों में एचटी लाइन बहुत नीचे है, जिस कारण हादसे का डर बना रहता है। खराब ट्रांसफार्मर को महीनों तक बदला नहीं जाता। इससे किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह अधिशासी अभियंता कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के उप मंडलीय अधिकारी ने उन्हें समाधान का भरोसा देकर शांत कराया। इस अवसर पर सेवकराम, सुभाष, दीपक, सत्यप्रकाश, कपिल, ब्रजकिशोर, वीरेंद्र, देवानंद, आशीष और मुंशी आदि सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed