फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Village head attacked businessman with sword, three injured

Ghaziabad News: ग्राम प्रधान ने व्यापारी पर किया तलवार से हमला, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Village head attacked businessman with sword, three injured
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव उजैड़ा के ग्राम प्रधान मोहित शर्मा व उसके साथियों ने पुरानी रंजिश में रविवार रात किराना व्यापारी विनोद शर्मा के घर पर तमंचा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने विनोद पर तलवार से हमला कर उनके घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए रोहताश और विपिन पर भी आरोपियों ने तलवार से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी फायरिंग करने लगे तो मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ ने साहस जुटाकर उन्हें पकड़ कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ग्राम प्रधान हत्या के मामले में अगस्त में जेल से जमानत पर आया था।
विज्ञापन

उजैड़ा निवासी विनोद शर्मा किराना व्यापारी है। घर पर ही उनका किराना स्टोर है। विनोद शर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधान मोहित शर्मा उनसे सामान उधार लेता था। मोहित शर्मा पर करीब 68 सौ रुपये बकाया है। ग्राम प्रधान लगभग दस दिन पूर्व दोबारा सामान उधार लेने पहुंचा तो विनोद ने बकाया दिए बिना उधार देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तब मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान मोहित शर्मा इस बात से रंजिश रखने लगा। आरोप है कि रविवार रात मोहित शर्मा अपने साथी कुलदीप, बंटी, गणेश व मोहित और कई अन्य साथियों के साथ तंमचा, डंडे और तलवार लेकर जबरन उनकी दुकान में घुस गया और तोड़फोड़ करते हुए उन पर तलवार से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे विनोद के भाई विपिन और तेहरे भाई रोहताश पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। तलवार लगने से तीनों घायल हो गए। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी जैसे ही तमंचे से फायर करने लगे तभी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और कुलदीप को दबोच लिया। बाकी हमलावर भीड़ में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए हमलावर ग्राम प्रधान मोहित शर्मा और कुलदीप को पकड़कर तलवार व तमंचा कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

---------
विनोद के परिजनों ने पुलिस पर लगाया अवैध हिरासत में रखने का आरोप
विनोद शर्मा की पत्नी नीतू शर्मा सोमवार पूर्वाह्न तहसील मुख्यालय स्थित एसीपी कार्यालय पहुंची। नीतू शर्मा ने आरोप लगाया कि निवाड़ी पुलिस हमलावर ग्राम प्रधान से मिली हुई है। निवाड़ी पुलिस ने उनके घायल पति विनोद, जेठ रोहताश और देवर विपिन को रात से अवैध हिरासत में रखा हुआ है। उन्होंने एसीपी ज्ञानप्रकाश राय से तीनों को छोड़ने की मांग की। इसके बाद निवाड़ी पुलिस ने विनोद, रोहताश और विपिन को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हरियाणा में हत्या के मामले में जमानत पर आरोपी ग्राम प्रधान, हमले के लिए हरियाणा से बुलाया बदमाश
परिजनों ने बताया कि ग्राम प्रधान मोहित शर्मा शातिर अपराधी है। उस पर हत्या जैसे संगीन अपराध का मुकदमे दर्ज हैं। मोहित पर हरियाणा में हत्या का मुकदमा दर्ज है। वह चांदीनगर निवासी तीन अन्य आरोपियों के साथ हत्या के मामले में हरियाणा जेल में बंद था। लगभग डेढ़ साल बाद वह अगस्त 2024 में जमानत पर छूट कर आया था। इसके अलावा उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा भी बताया गया। विनोद ने आरोप लगाया कि हमले को अंजाम देने के लिए ग्राम प्रधान मोहित शर्मा ने ग्राम पूठरी के अलावा हरियाणा से भी बदमाश बुलाए थे। एसीपी का कहना है कि मोहित शर्मा का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
-------------------------

ग्राम पंचायत सहायक से महीना मांगने का आरोप लगाया
विनोद शर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई दीपक दिव्यांग है। बीते जुलाई में गांव का ग्राम पंचायत सहायक काम छोड़कर चला गया। उनका भाई दीपक ग्राम पंचायत सहायक बन गया। उस समय ग्राम प्रधान मोहित शर्मा हरियाणा जेल में बंद था, तब गांव में कार्यवाहक ग्राम प्रधान था। मोहित शर्मा जैसे ही जेल से जमानत पर आया तो वह छह हजार रुपये से मासिक भत्ते में से पांच हजार रुपये महीना देने का दबाव बनाने लगा।
-----------
ग्राम प्रधान मोहित शर्मा, मोहित पुत्र सत्तन, गणेश व कुलदीप और बंटी खिलाफ घर में घुसकर हमला करने की धारा सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ग्राम प्रधान मोहित शर्मा और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। तलवार और तमंचा कब्जे में ले लिया गया है। जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
ज्ञानप्रकाश राय,एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed