फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Village development woman officer accused in-laws of dowry

Ghaziabad News: ग्राम विकास महिला अधिकारी ने ससुराल पर दहेज का आरोप लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Village development woman officer accused in-laws of dowry
इंदिरापुरम। बुलंदशहर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात महिला ने ससुराल पर दहेज के लिए परेशान करना और मारपीट का आरोप लगाते हुए इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने ससुराल पक्ष पर जबरन घर से निकालने का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


अंजू पाल पत्नी मनीष पाल निवासी वसुंधरा सेक्टर-1 ने बताया कि उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। वह ग्राम विकास अधिकारी के पद पर बुलंदशहर में कार्यरत हैं। उनके पति प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। अंजू पाल का आरोप है कि शादी के तीन महीने बाद से उन्हें वेतन को लेकर ससुराल पक्ष के लोग परेशान करने लगे। उनका वेतन उनके पति ने ले लिया। उनकी शादी में 35 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उनके पिता ने कार भी दी थी। इसके बाद भी सास शिमला देवी, ननद नीतू, सोनिया, बबली, बड़ा जीजा नवीन, मौसी सास सावित्री, मनीष के मामा दीपचंद और चाचा कालीचरन द्वारा बोला जाता है कि उनका अकेला लड़का था, शादी में दिया ही क्या है। पिछले साल 25 जुलाई को सास द्वारा उन्हें कैंची से काटा गया। महिला का हाथ भी जलाया गया। मनीष और उसकी मां ने उन्हें पीट पीटकर बेहोश कर दिया और घर का ताला लगाकर उन्हें घर से बाहर फेंककर चले गए। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया। उन्होंने मामले में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस कर्मियों ने उनका मेडिकल भी कराया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed