फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of youth made while making him smoke a cigarette; jewelry stolen from home through blackmail

Ghaziabad News: सिगरेट पिलाकर युवक का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर घर से चोरी किए आभूषण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Video of youth made while making him smoke a cigarette; jewelry stolen from home through blackmail
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला संजय विहार निवासी एक युवक को मोहल्ले के ही दो युवकों ने सिगरेट पिलाई और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो को परिजनों को दिखाने और वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने युवक के घर में रखी अलमारी से गहने भी चोरी कर लिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी युवक की बुजुर्ग दादी के गले से सोने की चेन निकालकर उन्हें नकली चेन पहनाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने व्यक्ति की तहरीर पर दो नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला निवासी ओमवीर सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि उनके मोहल्ले के ही मयंक व निहाल ने उनके पुत्र गर्वित से दोस्ती कर उनके घर आना-जाना कर लिया।
विज्ञापन

वह जब घर पर नहीं रहते थे, दोनों युवक उनके पुत्र से मिलने उनके घर आते थे। उन्हें पता चला कि घर में रखी अलमारी से तीन तोले की सोने की चेन, एक टीका, अंगूठी व अन्य गहने गायब थे। दोनों युवकों पर शक होने पर उन्होंने अपने पुत्र से इसकी जानकारी की। सिर में चोट लगने से उनका पुत्र मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सख्ती से पूछताछ करने पर पुत्र ने उन्हें बताया कि दोनों युवकों ने पहले से उसे सिगरेट पिलाई और उसकी वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी अलमारी से गहने निकाल कर ले गए। आरोपियों ने उनके गहने नहीं लौटाए। बुधवार को वह कोतवाली पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर मयंक व निहाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed