{"_id":"66b1dff4efecb422cb0d5fa5","slug":"video-of-stunts-performed-by-five-youths-riding-a-bike-has-surfaced-in-hapur-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जोखिम में डाली: हापुड़ में सड़क पर स्टंट करते नजर आए पांच युवक, अब पुलिस लेगी एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान जोखिम में डाली: हापुड़ में सड़क पर स्टंट करते नजर आए पांच युवक, अब पुलिस लेगी एक्शन
Tue, 06 Aug 2024 02:04 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:04 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शहर के बीच बाइक सवार युवकों के स्टंट का वीडियो सामने आया है। एक बाइक पर पांच युवक सवार होकर स्टंट करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
हापुड़ में बाइक से स्टंट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
युवाओं का स्टंट करने के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की कार्रवाई करने के बाद भी युवा मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ। जिसमें युवा जान जोखिम में डाल कर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। जिसमें एक बाइक पर सवार पांच युवक बैठे हैं और एक युवक खड़े होने कर स्टंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
युवाओं को न तो अपनी जान की चिंता है और न ही दूसरों की जान की चिंता है। किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। यातायात प्रभारी उपदेश कुमार ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है। बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन