फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of stone pelting in Shahjahanpur village goes viral, case registered against three

Ghaziabad News: शाहजहांपुर गांव में पत्थरबाजी का वीडियो वायरल, तीन पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Video of stone pelting in Shahjahanpur village goes viral, case registered against three
मोदीनगर। हापुड़ मार्ग स्थित शाहजहांपुर गांव में दो पक्षों में पनपा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुमन पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थरबाजी का आरोप लगाया है। पत्थरबाजी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, पुलिस ने सुदेश पक्ष की तहरीर पर तीन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर गांव में सुदेश और सुमन देवी के मकान आसपास हैं। दोनों पक्षों में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। सुदेश पक्ष ने सुमन देवी और उसके परिवार के खिलाफ धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए रविवार दोपहर थाने पर प्रदर्शन किया था। आरोप था कि बात नहीं मानने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी। उधर, सुमन पक्ष ने भी जातिसूचक शब्द कहने और मारपीट की शिकायत की थी। सुमन पक्ष ने एक बार फिर पत्थरबाजी करने की शिकायत की।
विज्ञापन

सुमन का आरोप है कि सुदेश पक्ष की तरफ रविवार रात तीन बजे उसके घर पर पत्थर फेंके गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने सुदेश की तहरीर पर सुमन के बेटों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सुदेश की तहरीर पर अभिषेक, आशीष व एक अन्य के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पत्थरबाजी का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed