{"_id":"6192e0b039e71b1f7860e44c","slug":"video-of-spitting-in-flour-while-making-roti-in-a-loni-hotel-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी : होटल में रोटी बनाते समय आटे में थूकने का वीडियो वायरल, पुलिस एक्शन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी : होटल में रोटी बनाते समय आटे में थूकने का वीडियो वायरल, पुलिस एक्शन में
Tue, 16 Nov 2021 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 16 Nov 2021 04:05 AM IST
सार
समाचार एजेंसी एएनआई को लोनी के सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि इसका संज्ञान लेते हुए हमें गाजियाबाद के लोनी इलाके में स्थित एक होटल का वह डियो मिला।
विज्ञापन
रजनीश उपाध्याय
- फोटो : ANI
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति एक होटल में रोटी बनाते समय आटे पर थूक रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई को लोनी के सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि इसका संज्ञान लेते हुए हमें गाजियाबाद के लोनी इलाके में स्थित एक होटल का वीडियो मिला। हमने आरोपी व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बंद कराया था ढाबा
वहीं, इससे पहले गाजियाबाद के भाटिया मोड़ स्थित एक ढाबे पर थूक लगाकर तंदूर की रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने वीडियो का संज्ञान लेकर ढाबे पर प्रदर्शन कर इसे बंद कराया था। मामले में हिंदू रक्षा दल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
रोटी को तंदूर में लगाने से पहले लगा रहा था थूक
पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार के किशनगंज का रहने वाला है। भाटिया मोड़ पर पंचवटी अहिंसा वाटिका में चिकन प्वाइंट ढाबे पर वह तंदूर की रोटी बनाता था। वीडियो में आरोपी तमीजउद्दीन रोटी को तंदूर में लगाने से पहले उस पर थूक लगा रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसौदिया कार्यकर्ताओं के साथ ढाबे पर पहुंच गए और ढाबे को जबरन बंद कर दिया था।
विज्ञापन
मेरठ में भी आया था मामला
मेरठ में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को नौशाद को दबोच लिया गया था। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नौशाद पर कार्रवाई की मांग की थी। दो दिन पहले एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।