Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of polluted water flowing into the Hindon River goes viral; sparks public outrage

Ghaziabad News: हिंडन नदी में गंदा पानी गिरने का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Video of polluted water flowing into the Hindon River goes viral; sparks public outrage

विज्ञापन
साहिबाबाद। हिंडन नदी में गंदे पानी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने एक बार फिर प्रदूषण को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो को मोरटी और करहेड़ा क्षेत्र का बताकर साझा किया जा रहा है। इसके बाद नगर निगम के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से बिना पूरी तरह शोधित किए सीवर का पानी हिंडन में छोड़ने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि वायरल हो रही वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।

साहिबाबाद निवासी जय दीक्षित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो सांझा कर जिलाधिकारी और नगर आयुक्त से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि करहेड़ा स्थित नगर निगम के एसटीपी से निकलने वाले पानी का समुचित शोधन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते दूषित पानी हिंडन नदी में डाला जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नदी में गंदा पानी गिरने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में एसटीपी की कार्यप्रणाली की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नदी में केवल शोधित पानी ही छोड़ा जाए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह भी लिखा कि जिला प्रशासन की वजह से लोगों ने दुर्गंध युक्त पानी में छठ पर्व मनाया और सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं, जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद का कहना है कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed