वर्दी में टल्ली पुलिसकर्मी: कभी सड़क पर गिरा, कभी लेटा, कभी रेंगा; सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर छह वीडियो वायरल हुए। वायरल वीडियो गुरुवार रात करीब 12 बजे हरमुखपुरी कॉलोनी के सामने के है। वीडियों में उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दीधारी एक पुलिसकर्मी बाइक पर नशे में धुत दिख रहा है। नशे में धुत पुलिसकर्मी झूमता हुआ बाइक समेत सड़क पर गिर जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित हरमुखपुरी कॉलोनी गेट नंबर दो के सामने गुरुवार रात करीब 12 बजे नशे में धुत पुलिसकर्मी के हाईवोल्टेज ड्रामे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग नशे में धुत पुलिसकर्मी को संभालने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह काबू में नहीं आता। नशे में धुत बेकाबू पुलिसकर्मी को संभालने के लिए चौकी पुलिस को भी काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी।
कभी सड़क पर गिरा, कभी सड़क पर लेट तो कभी रेंगने लगा
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर छह वीडियो वायरल हुए। वायरल वीडियो गुरुवार रात करीब 12 बजे हरमुखपुरी कॉलोनी के सामने के है। वीडियों में उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दीधारी एक पुलिसकर्मी बाइक पर नशे में धुत दिख रहा है। नशे में धुत पुलिसकर्मी झूमता हुआ बाइक समेत सड़क पर गिर जाता है। कभी वह सड़क पर लेट जाता है और कभी रेंगने लगता है।
वर्दीधारी को वर्दीधारियों ने की मनाने की कोशिश
मौके पर जमा लोग नशे में धुत वर्दीधारी को संभालने का प्रयास करते हैं, मगर वह उनके काबू में नहीं आता। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता है। गोविंदपुरी चौकी पुलिस भी वर्दीधारी को समझाने का प्रयास करती है। काफी मशक्कत के बाद चौकी पुलिस नशे में चूर वर्दीधारी को किसी तरह अपने साथ ले जाते है।
चौकी पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में
वायरल वीडियो में चौकी पुलिस नशे में धुत पुलिसकर्मी को अपने साथ ले जाती दिख रही है। मगर पुलिस ने न तो उसका मेडिकल कराया और न कोई कार्रवाई की। चौकी पुलिस नशे में धुत पुलिसकर्मी के नाम पते की जानकारी भी नहीं जुटा पाई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह होते ही नशे में टल्ली पुलिसकर्मी वहां से रफ्फुचक्कर हो गया। वहीं एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी किसी अन्य जनपद में तैनात है। उसका पता लगाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.