Viral Video: अब तो पीतल बरसेगा भाई हाईकोर्ट आ जाए या सुप्रीम कोर्ट...फायरिंग करने वाला विपिन अरेस्ट; राजा फरार
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो में दिख रहे दोनों युवक की पहचान कर ली गई। इनमें से एक युवक खोड़ा निवासी विपिन है और दूसरा उसका रिश्तेदार राजा है, जो इटावा निवासी है।
विस्तार
लाइसेंसी राइफल 315 लेकर अब तो पीतल बरसेगा भाई हाईकोर्ट आ जाए या सुप्रीम कोर्ट...यश। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो खोड़ा थाना पुलिस ने तीन से चार घंटे में खोड़ा निवासी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। मंगलवार को वायरल हुआ यह वीडियो 2016 का बताया जा रहा है, जो एक शादी समारोह में बनाया गया था। इसके अलावा पुलिस ने राइफल के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेज दी है।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो में दिख रहे दोनों युवक की पहचान कर ली गई। इनमें से एक युवक खोड़ा निवासी विपिन है और दूसरा उसका रिश्तेदार राजा है, जो इटावा निवासी है। दोनों ने एक शादी समारोह के दौरान यह वीडियो बनाई थी। वहीं हर्ष फायरिंग में जिस लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की गई। उसे भी बरामद कर लिया गया है और थाना खोडा में मुकदमा दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं राइफल के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।
पिता की राइफल से विपिन ने अपनी बहन की शादी में बनाया था वीडियो
पुलिस के मुताबिक, विपिन ने पूछताछ में बताया कि यह वीडियो उसने 2016 में अपनी बहन की शादी में बनाया था। इस दौरान उसका रिश्तेदार भी खोड़ा आया हुआ था। यह वीडियो उसने फेसबुक पर डाला तो वायरल हो गया। जिस राइफल का वीडियो बनाने में प्रयोग किया गया। वह उसके पिता होती लाल की लाइसेंसी राइफल है।
विपिन ने ही की थी फायरिंग
पुलिस का कहना है कि वीडियो में जो सोनू की चेन और कूर्ता पजामा पहने हुए नजर आ रहा है, वो ही विपिन है। वहीं जो सफेद शर्ट में नजर आ रहा है वो उसका रिश्तेदार राजा है। राजा वीडियो में कहता हुआ नजर आ रहा है भाई..अब तो पीतल बरसेगा भाई हाईकोर्ट आ जाए या सुप्रीम कोर्ट...। इस पर वीपिन कहता है यश और आगे जाकर फायरिंग करता है। इसके बाद राजा वीडियो बनाता है। यह वीडियो घर की छत पर बनाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.